Tuesday 17 September 2019

दिनांक-18 सितम्बर 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1554

अपने संबोधन में मुख्य सचिव श्री डी के तिवारी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री ने आह्वान किया है के देश की अर्थव्यवस्था हमें 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुँचना है।किसानों की आय को दोगुना करना है। नयी नयी चीज़ों पर हमें ध्यान देना होगा तब अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।बांस उद्योग में आपार संभावनाए हैं। झारखंड में बांस को फसल की तरह पैदा करने की जरूरत है।बांस की गुणवत्ता बढ़ानी है। बाजार उपलब्ध कराने की जरूरत है।6 लाख से अधिक झारखण्ड़ के बांस कारीगर को लाभ मिले।रोजगार के कई अवसर है। बांस हमारे राज्य में अधिक मात्रा में उपलब्ध है। बांस के उत्पादन के मूल्यवर्धन हेतु कार्य किये जा रहे हैं।बांस कारीगरों के आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कार्य किये जा रहे हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।लघु एवं कुटीर उद्योग के माध्यम से कई कार्य किये गए हैं।एक नया नाम देकर बांस के क्षेत्र में कार्य करने की जरूरत है।इन शिल्पकारों को मार्केट उपलब्ध कराने के लिए भी प्लानिंग की गई है। झारखंड सरकार ने फ्लिपकार्ट से एमओयू किया है जिसके माध्यम से बांस के सामान को बेचा जाएगा। जेम में भी बांस से बने सामग्री उपलब्ध।होगा। सरकार जमीन उपलब्ध कराएगी। झारखण्ड में बांस उद्योग के विकास का अनुकूल वातावरण है।आईये राज्य के विकास हेतु यहां के किसानों के चेहरे पर ख़ुशहाली लाने के लिए हम सभी मिलकर कार्य करें।

No comments:

Post a Comment