Thursday 9 February 2017

दुमका, 07 फरवरी 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 077
सेवा ही प्रषासन का ध्येय है...
- राहुल कुमार सिन्हा, उपायुक्त दुमका
दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा आज दुमका जिला के स्वास्थ्य और बाल विकास के कार्यों की समीक्षा करते हुये कहा कि हम साधनविहीन गरीब ग्रामीणों के जीवन को बेहतर बनाने के लिये कार्य करते हैं। हमे इस बात पर गर्व करते हुये अपने कार्य को पूरी निष्ठा और तत्परता से करना चाहिये।
उपायुक्त ने कहा कि पोषण सखी का चयन हर हाल में उस गांव में रहने वाले का ही हो। शहर से जाने वाले निर्वासित ग्रामीणों के चयन ना करे। उन्होंने कहा कि जो दायित्व जिस अधिकारी को मिला है वह उसे निष्ठा से पूरा करे। भ्रष्टाचार की षिकायत ना मिले।
उपायुक्त ने गोपीकांदर काठीकंुड और रामगढ़ सहित जिला के सभी सुदूर क्षेत्रों में स्वास्थ्य कैम्प लगाने और वहां ग्रामीणों की समस्याओं को जानने का निदेष दिया।
बैठक में उपायुक्त दुमका राहुल कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन दुमका विनोद कुमार साहा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मनीषा तिर्की, सभी प्रखण्ड चिकित्सा पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।





No comments:

Post a Comment