Tuesday 14 February 2017

दुमका, 14 फरवरी 2017 प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 103

राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव - कला संस्कृति 
सोना लाल सोरेन ग्रुप, सार्वेन हाँसदा टोंगरा, दुमका, सुमन हेम्ब्रम बरहेट साहेबगंज, परेष टुडू बांसकुली, दुमका, मुड़का इपील एनएच आखड़ा लोथविद्या, सुधीर मुर्मू ग्रुप जामा, दुमका, सुमिता मरांडी ग्रुप चम्पा चमेली दल बनकाठी, दुमका, फुलोझानो नृत्य दल दुर्गापुर षिकरीपाड़ा, दुमका, मुरुद बहा गोपीकान्दर, दुमका, रोजलिना महिला ग्रुप बासकनाली, दुमका, रोषन हांसदा काषिकोल, दुमका, प्रेम मुर्मू धनबरसा रानेष्वर, सुमन हेम्ब्रम बरहेट, परेस टुडू तथा रसका मरांडी बिहरा कठीकुण्ड के संताली नृत्य कलादल ने बाहरी मैदान में घूम घूम कर मेला घूमने आने वाले दर्षकों को जनजातीय विविध नृत्य कलाओं से भरपूर मनोरंजन किया। 
इससे पूर्व सोमवार को देर रात बाहरी कला मंच पर नटराज कला केन्द्र का सरायकेला की टीम ने छउ नृत्य के माध्यम से मां दुर्गा द्वारा महिषासुर बध प्रकरण तथा सिदो कान्हू द्वारा अंग्रेजों के खिलाफ किये गये संघर्ष को नृत्य नाटिका के माध्यम से बेहतरीन अभिनय के साथ प्रस्तुत किया गया। झारखण्ड सरकार की मंत्री डा लोईस मरांडी ने भी इस कार्यक्रम का आनन्द लिया। दुमका के मो0 कजरूल हुसैन आॅरकेस्ट्रा टीम ने भी गीत संगीत के माध्यम से आम जनों का भरपूर मनोरंजन किया। 
सोमवार को देर रात तक भीतरी कलामंच पर आदिवासी कल्याण छात्रावास संख्या 1 तथा 4 के नाट्य दल ने देर रात तक बेहतरीन अभिनय के द्वारा आम जनों का मनोरंजन किया। 









No comments:

Post a Comment