Thursday 23 February 2017

दुमका, 23 फरवरी 2017 प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 124

  • झारखण्ड से गरीबी दूर करके ही दम लूंगा...
  • केन्द्र और राज्य के बीच सही समन्वय बनाकर झारखण्ड को विकसित राज्य बनाऊंगा...
  • चार क्षेत्रों में मुख्यमंत्री उद्यमी बोर्ड की स्थापना होगी...
  • झारखण्ड में आज तीन मेडिकल काॅलेज का षिलान्यास...
  • जल्द ही तीन और मेडिकल काॅलेज का भी षिलान्यास होगा...
  • सहिया के लम्बित वेतन का भुगतान एक सप्ताह के भीतर...

- रघुवर दास, मुख्यमंत्री झारखण्ड
झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दुमका में मेडिकल काॅलेज का षिलान्यास करते हुए कहा कि आज महाषिवरात्रि की पूर्व संध्या पर झारखण्ड के दुमका, पलामू तथा हजारीबाग में लगभग 1000 करोड़ रुपये की लागत से तीन चिकित्सा संस्थानों का षिलान्यास हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संताल परगना की समस्याओं से वे पूरी तरह अवगत हैं और यही कारण है कि वह संताल परगना में विकास की बयार नहीं विकास की आंधी चलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए राज्य चिकित्सकों की कमी की समस्या से जूझ रहा था। अबतक राज्य में प्रतिवर्ष 350 छात्र छात्रा चिकित्सा षिक्षा ग्रहण करते थे वहीं अब 650 चिकित्सक हमंे प्रतिवर्ष प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि कुछ ही दिनों मंे बोकारो, कोडरमा तथा चाईबासा में तीन और चिकित्सा संस्थान की स्थापना हो जाने से राज्य में चिकित्सकों की समस्या हमेषा के लिए समाप्त हो जायेगी। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवघर में एम्स की स्थापना तथा दुमका मेडिकल काॅलेज की स्थापना के बाद संताल परगना के लगभग 65 लाख लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। 10 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। दुमका और दिग्घी के आसपास टाउनषिप का विकास होगा।
मेधावी छात्र छात्राओं की गारंटर बनेगी सरकार...
मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के गरीब मेधावी बच्चों के लिए 50 करोड़ रुपये तथा अन्य किसी भी जाति समुदाय के मेधावी छात्र छात्राओं के लिए 10 करोड़ रुपये की गारंटर सीड मनी सरकार उपलब्ध करायेगी ताकि, बैंक उन्हें आसानी से ऋण उपलब्ध करा सके।  
विकास की राजनीति ही मेरा लक्ष्य....
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पिछले 70 सालों से गरीब और आदिवासी के नाम पर राजनीति का षिकार होते हुए झारखण्ड विकास की बाट जोह रहा था। समयबद्ध योजनाओं को पूरा करके केन्द्र के साथ बेहतर समन्वय बनाते हुए झारखण्ड को विकसित राज्य बनाना हमारी सरकार का लक्ष्य है। राजनीति जनता से शुरू होती है और जनता ही अंतिम निर्णायक होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा विकास कार्य करना चाहता हूं कि सन् 2019 में जनता की आंख से आंख मिलाकर मैं वोट मांग सकूं।
चार मुख्यमंत्री उद्यमी बोर्ड की स्थापना....
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि मोमेंटम झारखण्ड ने झारखण्ड की बेहतरीन तस्वीर विष्व के सामने रखी है। आत्म विष्वास से लबरेज झारखण्ड दीर्घस्थायी (सस्टेनेबल) विकास की ओर अग्रसर है। झारखण्ड के उद्योगों के विकास के लिए लाह, पलास, सिल्क और डेयरी के क्षेत्रों में चार अलग अलग मुख्यमंत्री उद्यमी बोर्ड की स्थापना होगी। ये सभी बोर्ड पूर्णतः व्यापारिक और प्रोफेषनल होंगे तथा मुख्यमंत्री इसके अध्यक्ष होंगे।  
पलायन और बेरोजगारी दूर होगी...
मोमेंटम झारखण्ड की सफलता ने रोजगार के नये अवसर खोले हैं। विदेष, देष और राज्य के लगभग 11 हजार निवेषक झारखण्ड में खाद्य प्रसंस्करण, खनन, कागज निर्माण, टेक्सटाईल, जूता निर्माण आदि के क्षेत्र में निवेष करने के लिए बेहद उत्सुक है। संताल परगना में भी लघु एवं मध्यम उद्योगों की स्थापना की जायेगी। इससे न केवल बेरोजगारी दूर होगी बल्कि रोजगार के लिए होने वाले पलायन पर भी रोक लगेगी। झारखण्ड अगले 8 से 10 सालों में न केवल भारत बल्कि दुनिया का समृद्धतम राज्य बनेगा। 
उद्यमी सखी मंडल की होगी स्थापना... 
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखण्ड को अपने सखी मंडल पर नाज है। इनके कार्यों को देखते हुए सरकार ने उद्यमी सखी मंडल की स्थपना का निर्णय लिया है। प्रत्येक गांव की समन्वयक 15 महिलाओं को समूह में जोड़ेगी। प्रत्येक उद्यमी सखी मंडल को तीन माह का प्रषिक्षण दिया जायेगा। प्रषिक्षण प्राप्त महिला समूह झारखण्ड के उत्पाद का उपयोग कर जैसे लाह आदि की चूड़ियां स्वयं निर्माण कर अन्य राज्यों को बेच सकेगी। 
महिला मंडल बनायेंगी कम्बल, चादर, तौलिया...
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि टेन्डर के माध्यम से कम्बल आदि खरीदने के बजाय महिला सखी मंडलों से कम्बल, चादर, तौलिया इत्यादि खरीदे जायेगे। सरकार महिला सखी मंडलों को प्रषिक्षण भी देगी।          
रिकाॅड समय में पूरा होगा निर्माण...
मुख्यमंत्री ने कहा कि यद्यपि विष्वप्रसिद्ध संवेदक शपूरजी पलनजी एन्ड कम्पनी ने दो वर्षों में निर्माण कार्य पूरा करने का वादा किया है फिर भी झारखण्ड के हित में मुझे भरोसा है कि पूरी गुणवत्ता के साथ वे 18 महीने के अन्दर इस निर्माण को पूरा करेंगे। जो असामाजिक तत्व इसके निर्माण में बाधक होगा या बाधा उत्पन्न करेगा तीनों जिलों के डीसी और एसपी उससे कड़ाई से निपटेंगे।
एक सप्ताह में सहिया के बकाये मानदेय का भुगतान...
झारखण्ड की सहिया को बकाये मानदेय आदि का भुगतान एक सप्ताह के भीतर किया जायेगा। विभाग में इसके लिए यदि पैसा नहीं है तो झारखण्ड कन्टीजेन्सी फंड से लोन लेकर एक सप्ताह के भीतर भुगतान किया जायेगा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहिया एएनएम आदि को नियुक्ति आदि में प्राथमिकता दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सहिया का कार्य नौकरी नही सेवा है। अतः जनसेवा के लिए दूसरों की मुस्कुराहट के लिए तथा गरीबों के आंसू पोंछने के लिए हमें समर्पित होकर काम करना चाहिये। 
अगले छः माह में दुमका से रांची के लिए हवाई यात्रा...
केन्द्रीय राज्य मंत्री नागरिक उड्डयन जयंत सिन्हा ने कहा कि दुमका से छः माह के भीतर रांची के लिए हवाई यात्रा शुरू होगी। अपने आप को दुमका का बेटा बताते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने बाल्य काल का तीन वर्ष दुमका उपायुक्त आवास में गुजारा है। ज्ञात हो कि उनके पिता तथा भूतपूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री यषवंत सिन्हा पूर्व आईएएस अधिकारी थे तथा वे दुमका के उपायुक्त भी रह चुके हैं। दुमका से जुड़ी अपनी यादों को जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के प्रति भी वे आभारी हैं जिन्होंने दुमका, हजारीबाग तथा पलामू के लोगों के लिए मेडिकल काॅलेज की स्वीकृति दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के दृढ़ इच्छाशक्ति का भी यह परिणाम है।
दुमका में सिल्क और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में लघु, मध्यम एवं वृहत उद्योगों की हो स्थापना   
दुमका में मेडिकल काॅलेज की स्थापना को ऐतिहासिक बताते हुए झारखण्ड की समाज कल्याण मंत्री डा लोईस मरांडी ने इसके लिए अपने किये गये सतत प्रयासों तथा मुख्यमंत्री के प्रतिबद्ध प्रयासों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री से यह मांग की कि मोमेंटम झारखण्ड के बाद निवेष के आये प्रस्तावों के मद्देनजर दुमका में सिल्क और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में लघु, मध्यम एवं वृहत उद्योगों की स्थापना की जाय। उन्होंने रोजगार के अवसर बढ़ाने और विकास के लिए खुद को समर्पित करने की बात भी कही। उन्होंने केन्द्रीय राज्य मंत्री से दुमका से हवाई यात्रा शुरू करने का भी अनुरोध किया। 
संताल परगना के स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार...
झारखण्ड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री रामचंन्द्र चंद्रवंषी ने कहा कि 650 छात्र प्रतिवर्ष डाॅक्टर बनेंगे तथा संताल परगना में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा। उन्होंने झारखण्ड के मुख्यमंत्री की दृढ़ इच्छाषक्ति को तथा स्थानीय विधायक के सतत प्रयासों की चर्चा करते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है। 
अपर मुख्य सचिव सह वित्त आयुक्त अमित खरे ने कहा कि संताल परगना अपने विकास की ओर अग्रसर है। देवघर में एम्स तथा संस्कृति विष्वविद्यालय, गोड्डा में कृषि विष्वविद्यालय तथा साहेबगंज में कृषि महाविद्यालय की स्थापना होगी। चिकित्सकों की कमी नये मेडिकल काॅलेज से ही दूर हो सकेगी। 
स्वागत सम्बोधन अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य सुधीर त्रिपाठी ने करते हुए कहा कि  देवघर में एम्स, दुमका में मेडिकल काॅलेज, हंसडिहा और महागामा में 100 बेड के अस्पताल खोले जाने से साधन विहीन ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। 
धन्यवाद ज्ञापन संताल परगना प्रमंडल के आयुक्त दिनेष चन्द्र मिश्र ने किया। मुख्यमंत्री तथा सभी विषिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वैदिक मत्रोच्चार के बीच दुमका मेडिकल काॅलेज की आधारषिला रखी गई। समारोह स्थल पर आने से पूर्व दुमका के सिदो कान्हू मुर्मू विष्वविद्यालय परिसर में अमर शहीद सिदो कान्हू की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री तथा सभी विषिष्ट अतिथियों ने  माल्यार्पण किया।
विश्वविद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री का स्वागत सिदो कान्हू मुर्मू विष्वविद्यालय के कुलपति तथा उनके सहयोगियों ने किया। इससे पूर्व दुमका हवाई अड्डा पर गार्ड आॅफ आॅनर के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रमंडलीय प्रषासन एवं जिला प्रषासन के आलाधिकारी, कुलपति प्रतिकुलपति सहित विष्वविद्यालय परिवार, नगर पर्षद की अध्यक्षा सहित नगर के गणमान्य नागरिक मीडिया के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

















No comments:

Post a Comment