Sunday 12 February 2017

दुमका, 12 फरवरी 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 090

राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम 2017
राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव में रविवार को बाहरी मैदान में नारायण हाँसदा ग्रुप बलियाडंगाल, दुमका, संताली संस्कृति मंडली धोबाडीह, दुमका, राबिट टुडू ग्रुप कासाचापड,़ रामगढ़, दुमका, सिसिलिया सोरेन ग्रुप बोआरीजोर, गोड्डा, देवेन्द्र टुडू बुरुडीह जामा, दुमका, देवी सिंह पहाड़िया कोरोया, दुमका, वुदु सोरेन ग्रुप लिटीपाड़ा, पाकुड़, बदोली संताली आखड़ा दलदली, पाकुड़, गुजाल संताली आखड़ा महारो, दुमका, सुमिता टुडु ग्रुप इन्द्रबनी षिकारीपाड़ा, दुमका, कियोझरना दल डुमरिया तालझारी, दुमका, लिलि बाहा आखड़ा गिधनीपहाड़ी, दुमका, कियोझरना आखड़ा गिधनीपहाड़ी, दुमका के कला जत्थाओं ने पूरे मेला परिसर में घूम घूम कर मनमोहक जनजातीय नृत्य प्रस्तुत कर पूरे मेला को सांस्कृतिक रंग से सराबोर कर दिया। 
इससे पूर्व शनिवार को देर रात तक बाहरी कला मंच पर अर्जुन तुरी तेतर पाड़ा जादुई संगीत गु्रप द्वारा एक से बढ़कर एक जादुई कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। दर्षकों ने अर्जुन तुरी के जादुई कलाबाजी की भरपूर सराहना की। बाहरी कलामंच पर ही दुमका के प्रसिद्ध संगीत कलादल मेलोडी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा बेहतरीन आॅरकेस्ट्रा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। संदीप कुमार, निरंजन कुमार आदि ने एक से बढ़कर एक फिल्मी गीत प्रस्तुत किये। संगीत निदेषक महेन्द्र प्रसाद साह के अलावा नाल पर तारापद बाउरी पैड पर जुगनु, एवं दिलीप तपस्वी ने गीत को संगीत बनाने में सराहनीय भूमिका निभाई। 
शनिवार को देर रात्रि तक भीतरी कला मंच पर अमित हेम्ब्रम के नेतृत्व में नाट्य कलादल दोंदिया दुमका तथा सिदो कान्हु संताली सांस्कृतिक केन्द्र सालताला दुमका की नाट्य कला दल टीम ने बेहतरीन अभिनय से देर रात्रि तक दर्षकों को बांधे रखा।




   

No comments:

Post a Comment