Saturday 18 February 2017

दुमका, 17 फरवरी 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 115
षिखा को जादोपटिया के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार...
उपायुक्त ने दिया षिखा और झारक्राफ्ट को दिया बधाई...

हरियाणा स्वर्ण उत्सव के अवसर पर 1-15 फरवरी तक आयोजित सुरजकुण्ड अन्तर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला के समापन समारोह में झारखंड राज्य के लिए झारक्राफ्ट का दुमका से प्रतिनिधित्व कर रही षिखा आनन्द को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने षिखा आनन्द और साथ गयी 6 सदस्यीय दल को बधाई देते हुये कहा कि यह दुमका और झारखंड के लिये गौरव की बात है। उपायुक्त ने कहा कि झारक्राफ्ट के माध्यम से आज सैकड़ों कलाकर प्रषिक्षित हो रहे हैं। उन्होंने षिखा से इसे और व्यापक प्रचार के लिये अधिक से अधिक महिलाओं को प्रषिक्षित करने को कहा है। षिखा आनन्द के साथ उनके दल में कविता कुमारी, पुनम कुमारी, स्मृति गुप्ता और रुबी देवी आदि महत्वपूर्ण सदस्य थी।
इस अवसर पर षिखा ने अपने सम्मान को उपायुक्त दुमका को समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के प्रोत्साहन तथा बढ़ावा दिये जाने के कारण ही मिल पाया है। उन्होंने प्रोत्साहन हेतु उपनिदेषक जनसंपर्क अजय नाथ झा के प्रति भी विषेष रुप से आभार प्रकट किया। 
विदित हो की श्रीमती षिखा आनन्द को लोकचित्रकला जादोपटिया के लिये हस्तकरघा एवं वस्त्र मंत्रालय की ओर सेे कई राज्यस्तरीय तथा राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।
षिखा आनन्द की इस उपलब्धि के लिए नगर के तमाम गण्मान्यों के साथ-साथ डी आई सी के महाप्रबन्धक रमेष गुप्ता, अग्र परियोजना पदाधिकरी सुधीर कुमार सिंह, सहित जिला कला संस्कृतिक एवं खेलकूद संघ के तमाम सदस्यों ने भी बधाई दी है।



No comments:

Post a Comment