Sunday 12 February 2017

दुमका, 12 फरवरी 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 091

राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव 2017
कृषि प्रदर्षनी 
राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव 2017 में प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी कृषि एवं पशुपालन विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्षनी आम लोगांें को बरबस अपनी ओर ध्यान आकृष्ट कर रही है। विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्षनी में किसानों द्वारा उपजाये गये विभिन्न प्रकार के कृषि उत्पाद यथा उत्तम किस्म की सब्जियां, खाद्यान्न, दलहन, तिलहन, फल तथा फूल आदि को प्रदर्षित किया गया है। विभिन्न कृषि उत्पादों को गुणवत्ता के आधार पर उपजाने वाले किसानों को पुरस्कृत भी किया गया है। प्रदर्षनी में विभिन्न कृषि उत्पादों के जुताई, रोपाई, कटाई, छंटनी आदि के उन्नत किस्म के उपकरणों को भी प्रदर्षित किया गया है। प्रदर्षनी घूमने आने वालों को विभिन्न कृषि उत्पादों से होने वाले फायदों के बारे में भी जानकारी उपलब्ध करायी जा रही है। इतना ही नहीं प्रदर्षनी धूमने आने वाले किसानों एवं आम जनों को मुर्गी, बत्तक, बकरी, सूअर, बछिया, आदि पशुओं के पालन के उन्नत तरीके के बारे में जानकारी दिये जाने के साथ साथ उसमें होने वाले रोग एवं उसके रोकथाम से संबंधित जानकारी विभिन्न प्रदर्षनी, बैनर, पम्पलेट तथा उपस्थित सहायता कर्मी द्वारा उपलब्ध करायी जा रही है। प्रदर्षनी में मिट्टी की जांच, मृदा संरक्षण तथा कम पानी से उन्नत सिंचाई के साथ साथ उन्नत खाद एवं बीजों के बारे में भी जानकारी उपलब्ध करायी जा रही है।


       

No comments:

Post a Comment