Wednesday 16 January 2019

दुमका 16 जनवरी 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0050

आज दुमका समाहरणालय सभा कक्ष में सोहराय विषय पर ‘‘माई स्टाम्प‘‘ का विमोचन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबंधित करते हुए माननीय मंत्री लुईस मरांडी ने कहा कि आज का दिन दुमका ही नही पूरे संथाल परगना के लिए एक विषेष दिवस है जब संथालियों के मुख्य पर्व सोहराय पर डाक टिकट निर्गत किया गया। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजातियों के बीच सरहुल एवं करमा लोक प्रिय पर्व है जो मुख्यतः छोटानागपुर इलाके में मनाया जाता है। इन विषयों पर पूर्व में ही डाक टिकट निर्गत किया जा चुका है, जिसे समाज में बहुत अधिक सहारा गया है। 
उन्होंने कहा कि राज्य में संथाल जनजातियों की संख्या बहुत अधिक है। ये मुख्यतः संथाल परगना से जुड़े हैं। सोहराय संथाल जनजातियों का पर्व है। इस लिए सोहराय पर निर्गत होने वाले डाक टिकट के विमोचन कार्यक्रम के लिए मैने संथाल परगना को चुना ताकि इस कार्यक्रम में यहां के स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिष्चित हो सके। इस डाक टिकट के माध्यम से सोहराय पर्व को एक पहचान मिल रही है। जो राज्य से बाहर तथा देष विदेष में भी इस पर्व के प्रचार का माध्यम बनेगा। 
इस अवसर पर वरिष्ठ डाक अधीक्षक एन के सरकार ने कहा कि पशु धन की पूजा से संबंधित यह सहोराय पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण है। दुमका के लिए यह पहला मौका है जब यहां से डाक टिकट निर्गत किया जा रहा है, साथ ही स्पेषल कभर का भी विमोचन किया जा रहा है। इन पर सहोराय पर्व की झांकी दिखेगी। इस डाक टिकट को आम लोग उपहार के रुप में किसी को दे सकते है अथवा इसका उपयोग कर सकते है।
कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विषेष सचिव समाज कल्याण, उप निदेषक टी. आर. आई. ने भी अपने वक्तव्य रखे। ध्यनवाद ज्ञापन जिला कल्याण पदाधिकारी अषोक कुमार ने किया।
कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी राकेष कुमार, निदेषक एनएपी विनय कुमार सिंकू, निदेषक डीआरडीए दिलेष्वर महतो समेत जिले के वरीय पदाधिकारीगण, विष्व विद्यालय के छात्र-छात्राएं, संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।





No comments:

Post a Comment