Friday 4 January 2019

दुमका 04 जनवरी 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0010
झारखंड सरकार के ऐतिहासिक धरोहर को संग्रहित एवं विकसत कर वर्तमान तथा आने वाली पीढ़ी को गौरवपूर्ण अतीत से अवगत कराने हेतु राजधानी राँची अवस्थित पुराना बिरसा मुंडा जेल के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण कार्य तथा बिरसा मुंडा संग्रहालय योजना के तहत संग्रहालय में क्षेत्रीय विरासत को प्रदर्शित करने वाले दृश्य, झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियों को आधिष्ठापित करने का  निर्णय लिया गया है। इस सन्दर्भ में झारखंड के सभी गांवों से उनकी पावन मिट्टि का प्रतीकात्मकध्सांकेतिक संग्रहण करने के उद्देश्य से प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में सभी प्रधान/मानकी/मुंडा का बैठक की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि ग्राम स्तर से ग्राम प्रधान द्वारा 9 जनवरी से 11 जनवरी के बीच पावन मिट्टि का संग्रहण किया जायगा। इस पावन मिट्टी को प्रखण्ड स्तर पर 17 जनवरी को प्रखण्ड कार्यालय में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखण्ड प्रमुख एवं सभी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संग्रहित किया जाएगा। प्रखण्ड स्तर से संग्रहित पावन मिट्टी को 19 जनवरी को उपायुक्त दुमका को सौपा जाएगा।
इस अवसर पर अंचलाधिकारी सागरी बराल, प्रधान अध्यक्ष छवि नाथ मंडल, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी राजेश पाठक एवं सभी ग्राम प्रधान उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment