Saturday 19 January 2019

दुमका 19 जनवरी 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0067

दुमका इंडोर स्टेडियम में उपायुक्त मुकेश कुमार की अध्यक्षता में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य संख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के तहत राज्य सरकार द्वारा झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों एवं सभी वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु सभी ग्रामों से संग्रहित पावन मिट्टी के संग्रह हेतु जिलास्तरीय पावन मिट्टी संग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि झारखंड के वीर सपूत भगवान बिरसा मुण्डा को जीवंत रखने के लिए इस पावन मिट्टी संग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा जी ने संघर्षो की एक नई कथा लिखी है। जैसे-जैसे इतिहास को पढ़ने और लिखने की पद्यति विकसित होती चली गई, वैसे-वैसे भगवान बिरसा मुण्डा और कई वीर सपूतों के कथाओं के बारे में हमलोग ने जाना।  भगवान बिरसा मुण्डा का योगदान इतिहास में अतुलनीय है।  हम सभी भगवान बिरसा मुण्डा के संकल्पों एवं उनकी सिद्धांतों को मूल रुप देने का कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि यह पावन मिट्टी का संग्रहण ग्रामस्तर, पंचायत स्तर एवं प्रखंड स्तर से होते हुए जिला स्तर पर पहँुचा है। यह एक सांकेतिक तरीका है अपने पूर्खो एवं अपने पूर्वजों को याद करने का। इस मिट्टी से उन्हें नमन करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास  ने अपेक्षा जतायी की सभी जिलों के भीतर पावन मिट्टी संग्रहण कार्यक्रम हो औरे सभी गांव से मिट्टी संग्रहित हो। इसे ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम गांव, पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर किया गया। यह एक उत्साह से भरा कार्यक्रम रहा। उन्होंने कहा कि राज्यस्तर पर बिरसा मण्डप मोरहाबादी रांची में 23 जनवरी को राज्य स्तर पर सभी जिलों के उपायुक्तों द्वारा जिला स्तर पर संग्रहित पावन मिट्टी के पात्रों को भेजा जाएगा ताकि संग्रहित पावन मिट्टी समारोह का आयोजन कर राज्य स्तर पर संग्रहित किया जा सके। माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में राज्य स्तर पर संग्रहित पावन मिट्टी के पात्रों को बिरसा मंडप मोरहाबादी से पद यात्रा के माध्यम से पुराना बिरसा मुण्डा जेल परिसर तक लाया जाएगा तथा बिरसा मुण्डा जेल परिसर में झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि एक मजबूत झारखंड, भगवान बिरसा मुण्डा के सपनों का झारखंड एवं ताकतवर झारखंड बनाने का हम सभी प्रयास करें।
ज्ञात हो कि झारखंड सरकार के ऐतिहासिक धरोहर को संग्रहित एवं विकसत कर वर्तमान तथा आने वाली पीढ़ी को गौरवपूर्ण अतीत से अवगत कराने हेतु राजधानी राँची अवस्थित पुराना बिरसा मुंडा जेल के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण कार्य तथा बिरसा मुंडा संग्रहालय योजना के तहत संग्रहालय में क्षेत्रीय विरासत को प्रदर्शित करने वाले दृश्य, झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियों को आधिष्ठापित करने का निर्णय लिया गया है।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त वरुण रंजन, अपर समाहर्ता इंदु गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी राकेष कुमार, डीआरडीए निदेषक दिलेष्वर महतो, एनईपी निदेषक विनय कुमार सिंकू, जिला कल्याण पदाधिकारी अषोक कुमार एवं सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान आदि उपस्थित थे। 




No comments:

Post a Comment