Thursday 24 January 2019

दुमका 22 जनवरी 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0074

रांची अवस्थित बिरसा मुंडा जेल को बिरसा मुंडा संग्रहालय के रुप में विकसित करने के लिए जिले के सभी पंचायतों से संग्रहित पावन मिट्टी को आज हरी झंडी दिखाकर रांची के लिए रवाना किया गया। राज्य स्तर पर सभी जिलों के द्वारा संग्रहित पावन मिट्टी के पात्रों को राजधानी स्थित बिरसा मण्डप मोरहाबादी में 23 जनवरी को आयोजित समारोह संग्रहित किया जायेगा। तदुपरांत संग्रहित पावन मिट्टी के पात्रों को बिरसा मण्डप मोरहाबादी से पदयात्रा के माध्यम से पुराना बिरसा मुंडा जेल परिसद तक समारोह का आयोजन कर लाया जायेगा। बिरसा मंुडा जेल मण्डप में आयोजित समारोह में झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर सपूतों को श्रद्धांजली अर्पित की जायेगी।
विदित हो कि झारखंड सरकार के ऐतिहासिक धरोहर को संग्रहित एवं विकसित कर वर्तमान तथा आने वाली पीढ़ी को गौरवपूर्ण अतीत से अवगत कराने हेतु राजधानी राँची अवस्थित पुराना बिरसा मुंडा जेल के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण कार्य तथा बिरसा मुंडा संग्रहालय योजना के तहत संग्रहालय में क्षेत्रीय विरासत को प्रदर्शित करने वाले दृश्य, झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियों को आधिष्ठापित करने का  निर्णय लिया गया है। ग्राम स्तर से ग्राम प्रधान द्वारा 9 जनवरी से 11 जनवरी के बीच पावन मिट्टि का संग्रहण किया गया था। प्रखण्ड स्तर से संग्रहित पावन मिट्टी को 19 जनवरी को उपायुक्त दुमका को सौपा गया।
इस अवसर निदेषक एनएपी विनय कुमार सिंकू, डीआरडीए निदेषक दिलेष्वर, जिला कल्याण पदाधिकारी अषोक कुमार एवं अन्य वरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment