Thursday 10 January 2019

दुमका 10 जनवरी 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0036

न्युयाॅर्क विश्वविद्यालय के मास्टर आॅफ एडमिशटेशन के छात्र चेलसेस र्कालबेला, नैडलीक गैसिलो एवं कोमिला मोली ने दुमका जिला अन्तर्गत रेशम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे रेशम से संबंधित कार्यक्रमों का अवलोकन किया। जिसमें कोकुन उत्पादन, कोकुन उत्पादन से धागा बनाने एवं धागा से कपड़ा तैयार करने का सम्पुर्ण विधि की जानकारी ली। सहायक उद्योग निदेशक (रेशम), संथाल परगना, दुमका सुधीर कुमार सिंह ने इन तीनों छात्राओं को रेशम उत्पादन के सभी आयामों की जानकारी दी। कार्यालय परिसर में लगे आसन के पौधे पर लगे तसर कीट एवं कोकुन को दिखाया। साथ ही विकास भवन में मयुराक्षी सिल्क का उत्पादन, कोकुन से कपड़ा बनाने तक के सभी पहलुओं की जानकारी दी। न्युयाॅर्क विश्वविद्यालय अमेरिका के तीनों छात्राओं ने चल रहे कार्यों की सरहना की तथा उन्होेने कहा कि तसर उत्पादन में नारी सशक्तीकरण का प्रभाव दिख रहा है। छात्राओं ने सरकार एवं जिला प्रशासन की काफी प्रशंसा की।




No comments:

Post a Comment