Friday 18 January 2019

दुमका 18 जनवरी 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0063

सरकार की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देष्य से जिला जन सम्पर्क कार्यालय द्वारा दुमका जिला अंतर्गत सभी प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में झारखण्ड सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं यथा 1 रुपये में रजिस्ट्री, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, 108 एंबुलेंस-निःशुल्क सेवा, हर घर बिजली इत्यादि विषय पर नुक्कड़ नाटक एवं गीत नृत्य के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह जन जागरुकता कार्यक्रम दिनांक 17/01/2019 से 19/01/2019 तक प्रत्येक कलादल प्रतिदिन दो-दो कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
प्रदीप नारायण टुडू (संथाली लोक नृत्य मंडली, करहलबील, दुमका), प्रयास फाउण्डेशन (पाकुड़ रोड दुमका), अशोक सिंह (जनमत शोध संस्थान, केवटपाड़ा दुमका), टिंकु छैला ग्रुप (सरैयाहाट, दुमका), नवीन चन्द्र ठाकुर, (शैली सृजन रसिकपुर, कुरुवा, दुमका), पूनम कुमारी (महिला शक्ति निकेतन, नायापाड़ा रसीकपुर, दुमका ), शंकर पंजियरा, रचना भारती, (कुमहारपाड़ा चैक दुमका), राकेश कुमार निराला (सर्वोदय लोक शिक्षण केन्द्र केवटपाड़ा पुराना, दुमका), सुधीर मुर्मू ग्रुप (लक्षमीपूर जामा दुमका) एवं ब्युटी मनीषा बेसरा (परिहस्त कत्थक नृत्य संस्थान शिकारीपाड़ा दुमका ) कलादलो द्वारा कार्यक्रम कराया जा रहा है।




No comments:

Post a Comment