Saturday 19 January 2019

दुमका 19 जनवरी 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0068

गृह मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव निधी खरे ने दुमका जिला में फार्म टू फेबरीक, जो रेशम निदेशालय एवं जिला प्रशासन, दुमका द्वारा तसर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में चल रहा है। उसका बारीकी से अवलोकन किया। इस क्रम में निधी खरे ने हथियापाथर एवं धोबना गाँव के दौरा की, जहाँ पर बीजागार का अवलोकन किया। तसर बीज उत्पादन के सभी पहलुओं की जानकारी ली, इसी क्रम में हथियापाथर गाँव में महिलाओं द्वारा उत्पादन किए जा रहे तसर धागा उत्पादन की अवलोकन किया। वहाँ पर कार्य कर रहे महिलाओं ने बताया की 4-5 घंटा काम करके हमसभी 4000-5000 हजार रूपये प्रतिमाह का प्रति माह कमा लेते हैं। खेती के अलावे हमारे घर के पुरुषों द्वारा गाँव के बगल के जंगल मेें तसर उत्पादन करते हैं, और हम महिलाएॅ धागा बनाने का काम करते है। संयुक्त सचिव ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा अर्जून के पेड़  लगावें तथा अधिक से अधिक महिलाओं को इस रोजगार से जोड़ें, जिससे महिलायें आत्म निर्भर बन सके। 
संयुक्त सचिव ने मयुराक्षी सिल्क का प्रशिक्षण सह उत्पादन केन्द्र का अवलोकन किया तथा कोकुन से धागा निर्माण एवं तैयार धागे से मयुराक्षी सिल्क से साड़ी निर्माण करने की प्रक्रिया का भी जायजा लिया। उपविकास आयुक्त वरूण रंजन ने संयुक्त सचिव को जिले के विभिन्न प्रखंडों में चल रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। निधी खरे ने विकास कार्य को देखते हुए काफी संतुष्ट हुई तथा इस कार्य के लिए झारखण्ड सरकार के रेशम निदेशालय एवं जिला प्रशासन के द्वारा चलाए जा रहे कार्यो का काफी सराहना की। 
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त वरूण रंजन सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।





No comments:

Post a Comment