Thursday 10 January 2019

दुमका 10 जनवरी 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0032

भगवान बिरसा मुंडा शहीद स्मारक के निर्माण हेतु जिले के विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों में पावन स्थल से मिट्टी संग्रह कर प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौपा गया। ढोल ताषे सहित पारम्परिक नृत्य गीत के साथ ग्रामीणों ने मिट्टी संग्रह किया। इस दौरान सभी पंचायतों में ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, पंचायतों के सदस्य एवं भारी तादाद में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
पवित्र स्थान के मिट्टी संग्र्रह के दौरान आम ग्रामीणों को ग्राम प्रधान ने झारखंड के शहीदों के सम्बन्ध में जानकारी दी। उनकी वीर गाथा से आमजनों को अवगत कराया।
विदित हो कि झारखंड सरकार के ऐतिहासिक धरोहर को संग्रहित एवं विकसित कर वर्तमान तथा आने वाली पीढ़ी को गौरवपूर्ण अतीत से अवगत कराने हेतु राजधानी राँची अवस्थित पुराना बिरसा मुंडा जेल के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण कार्य तथा बिरसा मुंडा संग्रहालय योजना के तहत संग्रहालय में क्षेत्रीय विरासत को प्रदर्शित करने वाले दृश्य, झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियों को आधिष्ठापित करने का  निर्णय लिया गया है। ग्राम स्तर से ग्राम प्रधान द्वारा 9 जनवरी से 11 जनवरी के बीच पावन मिट्टि का संग्रहण किया जाना है। इस पावन मिट्टी को प्रखण्ड स्तर पर 17 जनवरी को प्रखण्ड कार्यालय में संग्रहित किया जाएगा। प्रखण्ड स्तर से संग्रहित पावन मिट्टी को 19 जनवरी को उपायुक्त दुमका को सौपा जाएगा।







No comments:

Post a Comment