Friday 25 January 2019

दुमका 25 जनवरी 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0085

  माननीय मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने पिंक पेट्रोल को हरी झंडी दिखाकर विदा किया। पिंक पेट्रोल में 2 चार पहिया वाहन एवं 6 स्कूटी शामिल है। महिला पुलिस जवान इन वाहनों के माध्यम से पेट्रोलिंग करेंगी। यह व्यवस्था महिला सुरक्षा को देखते हुए विशेष रूप से की गई है। आये दिन सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन द्वारा यह विशेष व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन की इस व्यवस्था के लिए साधुवाद दिया।
इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री डाॅ लुईस मरांडी, संताल परगना के आयुक्त भगवान दास, डीआईजी राजकुमार लकड़ा, दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश, उप विकास आयुक्त वरूण रंजन, प्रशिक्षु आईएएस शशि प्रकाश उपस्थित थे।






No comments:

Post a Comment