Thursday 17 January 2019

दुमका 17 जनवरी 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0057

प्रखंड स्तर पर किया गया पावन मिट्टी संग्रह...
भगवान बिरसा मुंडा शहीद स्मारक के निर्माण हेतु जिले के विभिन्न प्रखंड कार्यालयों में पावन स्थल के मिट्टी संग्रह का कार्य किया गया। जिसे प्रखंड कार्यालय में संग्रहित किया गया। इससे पूर्व सभी पंचायतों में मिट्टी संग्रह का कार्य किया गया था। पावन मिट्टी संग्रह को भव्यता देने के लिए जिले के सभी प्रखंडों में विषेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड अंतर्गत पंचायतों के मुखिया जन प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं यहां के ऐतिहासिक विरासत पर विचार रखे। मसलिया प्रखंड कार्यालय में आयोजित पावन मिट्टी संग्रह कार्यक्रम में प्रषिक्षु आईएएस शषि प्रकाष स्वयं उपस्थित थे। कार्यक्रम के शुभारंभ में उन्होंने भगवान बिरसा मुण्डा के चित्र पर माल्यापर्ण की एवं उपस्थित जनों ने पुष्प अर्पित किया। वीर शहीद बेचू राउत की पावन स्थली सर्वा धाम, पथरा, सरैयाहाट प्रखंड में उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया।
विदित हो कि झारखंड सरकार के ऐतिहासिक धरोहर को संग्रहित एवं विकसित कर वर्तमान तथा आने वाली पीढ़ी को गौरवपूर्ण अतीत से अवगत कराने हेतु राजधानी राँची अवस्थित पुराना बिरसा मुंडा जेल के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण कार्य तथा बिरसा मुंडा संग्रहालय योजना के तहत संग्रहालय में क्षेत्रीय विरासत को प्रदर्शित करने वाले दृश्य, झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियों को आधिष्ठापित करने का  निर्णय लिया गया है। ग्राम स्तर से ग्राम प्रधान द्वारा 9 जनवरी से 11 जनवरी के बीच पावन मिट्टि का संग्रहण किया गया था। प्रखण्ड स्तर से संग्रहित पावन मिट्टी को 19 जनवरी को उपायुक्त दुमका को सौपा जाएगा।







No comments:

Post a Comment