Monday 7 January 2019

दुमका 07 जनवरी 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0021

दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार के निर्देश पर दुमका जिला अंतर्गत संचालित सभी कोटि के उच्च विद्यालयों के माध्यमिक कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं जिनके द्वारा आगामी वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2019 दिया जाना है, के परीक्षाफल में गुणात्मक वृद्धि हेतु जिला प्रशासन के द्वारा कांक्वेस्ट 2019 संचालित किया जा रहा है। लगभग 126 विद्यालयों के अनुश्रवण हेतु वरीय पदाधिकारियों प्रखंड स्तर के अधिकारियों को संलग्न किया गया है। इसी क्रम सभी कोटि के उच्च विद्यालयों का जिला प्रषासन के वरीय अधिकारियों द्वारा समीक्षा की गई।
सर्वप्रथम वरीय अधिकारियों ने षिक्षकों से पाठ्यक्रम पूर्ण करने संबंधी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वर्ग दषम् के छात्र-छात्राओं से बातचीत की। छात्र-छात्राओं को अगामी दष्मी की परीक्षा हेतु खूब मन लगाकर पढ़ने को कहा। उन्होंने छात्र-छात्राओं से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा विभिन्न विषयों से जुड़े प्रष्न भी पूछे। विद्यार्थीयों ने कहा कि कांक्वेस्ट 2019 से हम सभी को काफी लाभ मिल रहा है। समय-समय पर कांक्वेस्ट 2019 के द्वारा परीक्षा का भी आयोजन किया जा रहा है, जिससे विभिन्न विषयों से संबंधित समस्या का हल मिल जा रहा है।





No comments:

Post a Comment