Friday 15 December 2017

दुमका 15 दिसम्बर 2017 
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 712 
दुमका से जल्द ही शुरू होगी विमान सेवा...

दुमका को बहुत जल्द एक और तोहफा मिलने जा रहा है। बहुत जल्दी ही दुमका में विमान सेवा शुरू होने जा रही है। इसके लिए लगातार संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा हवाई अड्डे का निरीक्षण किया जा रहा है। शुक्रवार को दुमका हवाई अड्डे में उड़ान प्रशिक्षण शुरू हुआ। यह डीजीसीए के अनुमोदन के बाद ग्लाइडर प्रशिक्षण शुरू किया गया। जनवरी 2018 से आम जनता भी कुछ शुल्क देकर ग्लाईडर सेवा का आनंद ले सकते हैं। 
इस अवसर पर दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार, उप विकास आयुक्त शशिरंजन दुमका हवाई अड्डे में उपस्थित थे। 
उपायुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि बहुत जल्द ही दुमका से वायु सेवा शुरू होने जा रही है। कोई भी कार्य प्रक्रिया के तहत शुरू होती है। लगातार संबंधित अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है तथा समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नया वर्ष दुमका के लिए कई नई सौगात लेकर आएगा। दुुमका विकास की एक लंबी लकीर खींचने जा रहा है। 
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शशि रंजन ने कहा कि हवाई सेवा शुरू हो जाने से दुमका के साथ साथ संथाल परगना के लोगों को इस सेवा का फायदा मिलेगा। 

No comments:

Post a Comment