Wednesday 20 December 2017

दुमका 20 दिसम्बर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 724 
इंजिनयरिंग काॅलेज दुमका में आयोजित टेक्यूरियस फेस्ट में बतौर मुख्य अतिथि दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि दुमका जिले में इस तरह के आयोजन का प्रयास वास्तव में काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि ‘‘टेक्यूरियस‘‘ नाम ही पूरे आयोजन और यहाँ के छात्रों की काबिलियत को बताता है। आज जब पूरा देश डीजिटल इंडिया की बात कर रहा है उस दौर में प्रत्येक छात्र-छात्रों को तकनीक से जुड़ना आवश्यक है। आप सभी पर आने वाले समय में कई बड़ी जिम्मेवारियां हैं। आप सभी राष्ट्र के निर्माता है। अधारभूत संरचना के विकास में इंजिनयरों का योगदान अतुलनीय है। माननीय प्रधानमंत्री की डिजीटल इंडिया जैसी नयी सोच के साथ आपको कार्य करने की जरुरत है। डिजीटल इंडिया के माध्यम से एक नया भारत बनाने के लिये लगातार कार्य किये जा रहे हैं। भविष्य निर्माण में सबकी अपनी-अपनी जिम्मेवारी तय करनी होगी। एक नागरिक के रुप में आपकी भी कई जिम्मेवारियां है उसे भी पूरा करना होगा। 
उन्होंने कहा कि मात्र फेसबुक और व्हाटसअप अकाउंट डिजिटल इंडिया नही है लेकिन वास्तव में डिजिटल इंडिया इससे कई गुणा आगे है। आने वाले समय में अगर हमें जापान, चाईना जैसे देशो से कम्पीटीशन करना है तो टेक्निकल स्किल को और बढ़ाना होगा। हमें फेसबुक और व्हाटसअप से आगे जाकर टेक्निकल डिस्कशन को प्रोत्साहित करना होगा। टेक्निकल इनोवेशन के उपर बातचीत करने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि विज्ञान का आरंभ संदेह से होता है। जितनी चीजें हम जान लेते हैं वो विज्ञान है और जिसे हम जान नहीं पाते वो रहस्य है। उसकी प्रत्येक आविष्कार में पहले कारण की तलाश की जाती है और फिर निर्णय पर पहुंचा जाता है। रोजमर्रा की जीवन में अगर कोई वस्तु हमारे जीवन को आसान बनाता है तो हम उसे विज्ञान कहते है। उन्होंने कहा कि कोई भी विषय अगर मानव जीवन के साथ-साथ पूरे ब्रहमाण्ड को उसे बेहतर बनाने के लिये कार्य नहीं कर सकता तो वह विषय अप्रासांगिक है। सभी छात्रों से अपील की कि दुमका को दमकता दुमका बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने सभी छात्रों से अपने मोबाइल में स्वच्छता एप्प डाउनलोड करने के लिये कहा।
इस अवसर पर इंजिनियरिंग काॅलेज के प्राचार्य, उप कुलपति, डाॅ डी एन गोराई ने भी छात्रों को संबोधित किया। उपायुक्त मुकेश कुमार ने छात्रों द्वारा लगायी गयी विज्ञान प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
कार्यक्रम में उप कुलपति डाॅ सत्यनारायण मुंडा, डाॅ संजय सिन्हा, डाॅ डी एन गोराई, प्राचार्य पलास पाल, रामकृष्ण आश्रम के स्वामी विश्वरुप महराज आदि उपस्थित थे।  







No comments:

Post a Comment