Tuesday 19 December 2017

दुमका 19 दिसम्बर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 720 
आयोजन समाहरणालय सभा कक्ष दुमका में कोषागार का वार्षिक कार्यषाला का किया गया।कार्यशाला का उद्घाटन उद्घाटन दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्याशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि समय के अनुसार बदलाव निश्चित है। हम सभी को बदलना होगा। कोषागार के नियमों से सभी भली भांति अवगत होंगे। परन्तु इस तरह की कार्यशाला से आप सभी को कुछ कार्यकुशल एवं दक्ष होंगे। उन्होंने कर्मियों से अपील किया कि कार्यशाला का पूरा-पूरा लाभ उठाए एवं नई जानकारियों को आत्मसात करें।
इस कार्याशाला में भरत चन्द्र बेहरा D.A.G ने ट्रेजरी बेनिफिट वर्किंग सिस्टम के बारे में बताया साथ ही ट्रेजरी के 2016 के कार्यों में होने वाले बदलाव पर चर्चा की। उन्होंने ए जी तथा ट्रेजरी में आने वाले कम्यूनिकेशन गैप पर चर्चा की।
उमेष चन्द्र सिन्हा वरिष्ठ वैज्ञानिक एन आई सी रांची ने कार्यशाला में ई ग्रास सिस्टम, ई पेमेन्ट पर विस्तृत जानकारी दी तथा आॅनलाइन सिस्टम पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।
इस कार्याशाला में भरत चन्द्र बेहरा D.A.G रांची, रवीन्द्र बनर्जी डाडा मैनेजर एन आई सी रांची, ए आर आर मिंज  A.A.O रांची, बी मजूमदार वरीय लेखा पदाधिकारी रांची, जे के वर्मा वरीय लेखा पदाधिकारी रांची, राज कुमार अवर सचिव वित्त रांची, उमेष चन्द्र सिन्हा वरिष्ठ वैज्ञानिक एन आई सी रांची, प्रषिक्षु आई ए एस विशाल सागर, पंकज नरायण कोषागार पदाधिकारी दुमका तथा संथाल परगना प्रमण्डल के सभी कोषागार पदाधिकारी/लेखापाल एवं कर्मी आदि उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment