Tuesday 5 December 2017

दुमका 05 दिसम्बर 2017
 प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 691

यज्ञ मैदान दुमका से छात्र चेतना संगठन के तत्वाधान में जिला प्रशासन के सहयोग से करीब 200 मोटरसाईकिल सवार द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डाॅ0 मनोरंजन प्रसाद सिन्हा तथा जिला परिवहन पदाधिकारी डाॅ0 सुदेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर इस जागरूकता रैली को विदा किया। यह रैली शहर के विभिन्न चैक चैराहों से गुजरकर लोगों को हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन चलाने के लिए जागरूक करते दिखे।
इस अवसर पर सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डाॅ0 मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को स्वयं जागरूक होने की जरूरत है। सड़क दुर्घटना आज के वक्त की एक बड़ी समस्या है। लोगों को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करना चाहिये। सड़क पर लोगों की जरा सी लापरवाही किसी परिवार के लिए जीवन भर की परेशानी का कारण बनती है। लोगों को अपनी अहमियत समझने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी डाॅ0 सुदेश कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा लगातार हेलमेट चेकिंग एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाता रहा है, लेकिन जबतक सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों की सोच नहीं बदलेगी तबतक इस तरह के अभियान से समाज को बहुत ज्यादा फायदा नहीं हो सकता। आये दिन सड़क दुर्घटना में लोग अपने परिवार के किसी अहम् सदस्य को खो देते हैं या फिर सदा के लिए अपाहिज हो जाते हैं। उनकी जरा सी लापरवाही किसी आंगन को सूना कर जाता है। उन्होंने सभी युवाओं से अपील किया कि दो पहिया वाहन हेलमेट पहन कर ही चलायें। साथ ही सड़क सुरक्षा संबंधित अन्य नियमों का पालन अवश्य करें।

        

No comments:

Post a Comment