Friday 1 December 2017

दुमका 01 दिसम्बर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 683

दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि खरीफ विपणन मौसम 2017-18 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान अधिप्राप्ति कार्य पूर्ण रूप से कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिप्राप्ति केवल पंजीकृत किसानों से ही किया जायेगा। संबंधित प्रपत्र वितरण एवं किसानों का सत्यापन संबंधित अंचल कार्यालय के माध्यम से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो भी किसान भाई सरकारी दर पर अधिप्राप्ति केन्द्र में अपना धान विक्रय करना चाहते है, वे अपने संबंधित अंचल कार्यालय/प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी का कार्यालय/प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी कार्यालय में सम्पर्क कर पंजीकरण कराने हेतु आवेदन दे सकते है। उन्होंने कहा कि पंजीकृत किसानों को एसएमएस के माध्यम से धान क्रय हेतु सूचित किया जायेगा। किसान भाई अपने क्षेत्र में अवस्थित धान क्रय केन्द्र पर भी पंजीकरण हेतु आवेदन प्राप्त एवं जमा कर सकते है। 01 दिसम्बर 2017 से दुमका जिला अन्तर्गत सभी धान अधिप्राप्ति केन्द्र संचालित है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने विगत वर्ष निबंधन करवा लिया है, उन्होंने पुनः निबंधन की आवष्यकता नहीं है। पूर्व से निबंधित किसानों द्वारा आवष्यकतानुसार सूचनाओं मंे सुधार एवं नये किसानों के निबंधन हेतु प्रपत्र के साथ आधार नंम्बर, बैंक खाता संख्या, भूमि से संबंधित कागजात एवं मोबाईल नम्बर संलग्न करना अनिवार्य है।

No comments:

Post a Comment