Thursday 28 December 2017

दुमका 28 दिसम्बर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 738
समाहरणालय दुमका में उपायुक्त मुकेश कुमार की अध्यक्षता में ‘‘विजन 2022’’ को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 2022 तक दुमका को एक बेहतर जिला के रूप में विकसित करने के लिए लोगों की राय मांगी गई।  
ज्ञात हो कि 12 दिसंबर 2017 को संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार श्री अरुण सिंघल ने जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की थी एवं जिला को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए थे। देश के पिछड़े जिलों में दुमका जिला भी सम्मिलित है। जिसके मॉनिटरिंग के लिए भारत सरकार द्वारा संयुक्त सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय श्री अरुण सिंघल को जिम्मेदारी दी गई है। 
इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए ‘‘विजन 2022’’ के लिए बैठक को संबोधित करते हुए दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए सभी के सहयोग की आवष्यकता है। सभी वर्गों के लोगों के सहयोग एवं परामर्श के साथ 2022 के विजन डॉक्यूमेंट को बनाया जाएगा एवं उस पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर विशेष रुप से ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा को पूरे जिले में बेहतर करना होगा। दुमका के लिए कालाजार एक धब्बा है, इस धब्बे को हटाने की जरूरत है। इतने अत्याधुनिक युग में इस तरह की बीमारियां अगर हो रही है तो इसके निदान पर बल देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कुपोषण पर भी हमें कार्य करना होगा। सभी स्वास्थ्य केंद्र में आइएफए टैबलेट उपलब्ध होंगे। 2022 तक जिले के सभी घरों में बिजली पहुंचाने के प्रयास किये जा रहे हैं। पूरा ब्लू प्रिंट तैयार किया जा रहा है। जिले के सुदूर इलाकों के पहाड़ों पर भी कई घर हैं। वैसे जगहों पर भी सोलर तकनीक के माध्यम से विद्युत पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में हमें अभी और कार्य करने हैं तभी हमारा 2022 तक का विजन सफल होगा। उज्ज्वला योजना के तहत योग्य लाभुकों तक शत प्रतिशत गैस पहुंचाना है। डिजिटल इंडिया के तहत हर महत्वपूर्ण स्थलों तक इंटरनेट की कनेक्टिविटी को सुनिश्चित किया जा रहा है। सभी प्रखंड, पंचायत, गांव के महत्वपूर्ण जगहों को नेट कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा। 2022 तक कृषि क्षेत्र के लिए भी लक्ष्य का निर्धारण किया गया है। उन्होंने कहा कि दुमका के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मलूटी, मसानजोर आदि पर्यटन स्थलों को और भी बेहतर बनाया जाएगा। दुमका जिला में उद्योग की भी अपार संभावनाएं हैं। मयूराक्षी सिल्क की ब्रांडिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि 2022 तक हर घर में शौचालय होगा, लेकिन सिर्फ शौचालय बन जाने से हमारा जिला स्वच्छ नहीं हो सकता है, लोगों को जागरुक करना होगा कि वे शौचालय का उपयोग भी करें। 2022 तक दुमका को एक नया दुमका, स्वच्छ दुमका, दमकता दुमका बनाने के लिए आप सभी के सुझाव महत्वपूर्ण हैं। सभी के सुझाव पर कार्य किया जाएगा। यह जिला हम सबका जिला है इसके सर्वांगीण विकास के लिए सभी को सोचना होगा। 
बैठक में जरमुंडी विधायक बादल पत्रलेख ने 2022 तक दुमका में हवाई सेवा की शुरूआत होने का सुझाव दिया। इससे दुमका के विकास के नये द्वार खुलेंगे। उन्होंने कहा कि 2022 तक बेहतर दुमका बनाने का सपना हम सभी को देखना चाहिए। कार्य ऐसा करें कि लोग याद रखें। आज से ही 2022 पर चर्चा हो रही है तो निसंदेह सभी सपने पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना हेतु कार्य करने की जरूरत है। उच्च पथ पर ट्राॅमा सेंटर की व्यवस्था आवष्यक है। उन्होंने जिला स्कूल को मॉडल स्कूल तथा जिला में अत्याधुनिक पुस्तकालय की आवष्यकता बतायी। इसके अतिरिक्त कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये। उन्होंने उम्मीद जतायी कि उपायुक्त मुकेश कुमार के नेतृत्व में विजन 2022 अवश्य सफल होगा। सभी के सम्मिलित प्रयास से ही यह सपना सफल होगा।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित ने कहा कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम, ड्रेनेज सिस्टम पर कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हिजला जलापूर्ति योजना को बेहतर किया जाए आदि कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये। उन्होंने कहा कि 2022 तक पूरे जिला को बेहतर बनाने के लिए आज से ही राय ली जा रही है। वास्तव में 2022 तक हम सभी का सपना अवश्य पूरा होगा। 2022 तक दुमका जिला का सर्वांगीण विकास अवश्य होगा।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह, भाजपा के जिलाअध्यक्ष निवास मंडल, जेएमएम के जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह, विधायक प्रदीप यादव के प्रतिनिधि विजय तिवारी, सीपीआई के एहतषाम अहमद, आरजेडी के जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र यादव, 20 सुत्री के उपाध्यक्ष दिनेष दत्ता, उपाध्यक्ष जिला परिषद असीम मंडल, चेम्बर आॅफ काॅमर्स के अध्यक्ष मो0 शरीफ एवं सचिव मनोज घोष, मीडिया के प्रतिनिधि मनोज केसरी, आनन्द जायसवाल आदि ने भी अपने सुझाव रखे जिसे उपायुक्त ने विजन 2022 डोक्यूमेंट में सम्मिलित करने का आष्वासन दिया। उप विकास आयुक्त के द्वारा पीपीटी के माध्यम से दुमका जिला अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों के लिए निर्धारित लक्ष्य को उपस्थित लोगों को बताया गया तथा इसे हासिल करने के लिए सुझाव मांगे गये। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी, चेंबर ऑफ कॉमर्स, प्रेस के प्रतिनिधि आदि ने भी अपनी अपनी राय दी।





No comments:

Post a Comment