Tuesday 19 December 2017

दुमका 19 दिसम्बर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 721 
दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में दुमका जिला अंतर्गत कार्यरत विभिन्न कर्मचारियों की समस्या को सुना तथा त्वरित निष्पादन हेतु कार्यवाही भी की। इस दौरान सरकारी सेवा से संबंधित समस्याओं यथा लंबित वेतन भुगतान, पेंशन उपदान, भविष्य निधि, सेवा पुस्तिका तथा वेतन निर्धारण आदि के निदान हेतु उपायुक्त दुमका के समक्ष उपस्थित होकर विभिन्न कर्मचारियों ने आवेदन दाखिल किया।
उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार का आयोजन अकसर किया जाता है। परन्तु लोगों की समस्याओं के निदान के बीच अपने कर्मी कहीं छूट जाते है। हम उनकी समस्याओं का जान भी नहीं पाते है। हमें अपने कर्मियों की समस्याओं के निदान के प्रति भी उतने ही संवेदनशील होने की आवष्यकता है। इसी क्रम में आज ‘‘कर्मी कल्याण दरबार‘‘ का आयोजन किया गया है। कई बार जिलास्तरीय कर्मचारियों को मुझ तक पहुंचने में भी हिचक होती है और वह अपनी समस्या मुझ तक नहीं पहुंचा पाते हैं। कई ऐसे मामले भी होते हैं जो उनके कार्यालय के वरीय अधिकारी की वजह से लंबित होते है। उन्होंने कहा कि कर्मियों की समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास जायेगा। इस से कर्मियों का मनोबल ऊँचा रहेगा तथा कार्य में गति और कार्य संस्कृति बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि कम से कम 3 महीने में एक बार जिलास्तर पर इस तरह का आयोजन किया जाएगा ताकि उनकी समस्याओं को सुनकर उन्हें दूर करने का प्रयास किया जा सके।
अस असवर पर उप विकास आयुक्त शशिरंजन, प्रशिक्षु आई ए एस विशाल सागर, स्थापना उप समार्हता वीर प्रकाष प्रसाद एवं जिलस्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment