Friday 8 December 2017

दुमका 08 दिसम्बर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 698 
समाज कल्याण मंत्री डॉक्टर लुईस मरांडी द्वारा राज्य को कुपोषण मुक्त बनाने हेतु अनुकरणीय एवं अनूठे पहल की गई। झारखंड में सर्वप्रथम दुमका जिले में सदर प्रखंड के गोलपुर पंचायत के हेठमुर्गाथली के तीन कुपोषित बच्चों को समाज कल्याण मंत्री डॉक्टर लुईस मरांडी द्वारा गोद लिया गया। इसके साथ ही समाज कल्याण मंत्री के द्वारा कुपोषण मुक्ति हेतु अभियान के लिए एक बचत कोष का शुभारंभ किया गया। जिसमें कोई भी व्यक्ति अपनी स्वेच्छा से राशि दे सकता है। आर्थिक अभाव से किसी बच्चे के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। झारखंड में सबसे पहले दुमका जिले में विभागीय मंत्री द्वारा सार्थक प्रयास किया गया। 
समारोह में जिला समाज कल्याण, समाज कल्याण मंत्री डाॅ लुईस मरांडी, पदाधिकारी श्वेता भारती, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष, , समाज सेवी निवास मंडल, बाल विकास योजना पदाधिकारी दुमका के साथ साथ स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment