Tuesday 5 December 2017

दुमका 05 दिसम्बर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 689 

कृषि विज्ञान केन्द्र दुमका में विष्व मृदा दिवस का आयोजन किया गया। विष्व मृदा दिवस का उद्घाटन उप विकास आयुक्त शषिरंजन के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। 
इस अवसर पर किसानों को मिट्टी को स्वस्थ तथा उर्वरक बनाये रखने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। साथ ही उपस्थित किसानों के बीच स्वायल हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया। उप विकास आयुक्त दुमका ने कहा कि मिट्टी काफी बहुमूल्य है। इसे हर किसान को बचाने एवं उर्वरक बनाने की जिम्मेदारी है। मिट्टी का निर्माण हजारों वर्ष के बाद होता है। इस प्रकार यह काफी महत्वपूर्ण है। इसी मिट्टी से मनुष्य एवं जीव जन्तु को खाना भी मिलता है। 
इस अवसर पर किसानों को जागरूक बनाने हेतु विभिन्न जैव उत्पादों की प्रदर्षनी भी लगाई गई तथा चयनित किसानों को उन्नत कृषि यंत्र एवं जैव उत्पाद भी वितरित किया गया। विष्व मृदा दिवस पर माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री राधा मोहन सिंह द्वारा दिये गये मन की बात को किसानों के बीच चलचित्र के माध्यम से प्रदर्षित कराया गया। इस अवसर पर किसान गोष्ठी का आयोजन कर किसानों को प्रशिक्षित किया गया। 
कार्यक्रम में असीम मंडल उपाध्यक्ष जिला परिषद, दुमका एवं संयुक्त कृषि निदेषक, संताल परगना परिक्षेत्र, दुमका सह निदेषक क्षेत्रीय कृषि विज्ञान केन्द्र, श्रीकांत सिंह, जिला सहकारिता पदाधिकारी, राकेश कुमार सिंह, परियोजना निदेशक आत्मा देवेश कुमार सिंह, भूमि संरक्षण पदाधिकारी मदन मोहन जायसवाल, जिला योजना एवं मूल्यांकन पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद एवं कृषि विज्ञान केन्द्र एवं क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केन्द्र के वैज्ञानिक तथा प्रखंडों से आये हुए प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक सहायक तकनीकी प्रबंधक, कृषक मित्र एवं महिला कृषक उपस्थित थे। 


No comments:

Post a Comment