Monday 29 October 2018

दुमका 29 अक्टूबर 2018
 प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 973

दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार तथा गुमला के उपायुक्त शशि रंजन के नेतृत्व में एक ऊच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल कृषि के नवीनतम तकनीक तथा उपयोग को समझने के उद्देश्य से तेल अवीव (इजराइल) के दौरे पर है। इससे पूर्व अगस्त 2018 में 26 किसानों और 6 सरकारी अधिकारियों समेत 32 प्रतिनिधियों ने इजराइल का दौरा किया था। यह यात्रा झारखंड के किसानों को कृषि के क्षेत्र में नवीनतम तकनीक प्रधौगिकियों को सीखने में मद्द करेगी।
उपायुक्त दुमका मुकेश कुमार एवं उपायुक्त गुमला शशि रंजन के नेतृत्व में 21 किसानों एवं 6 अधिकारियों की टीम ने पहले दिन नेटाफिम मुख्यालय मगल, इजराइल का दौरा किया। दुनिया भर में नेटाफिम की गतिविधियों पर प्रमुख वैश्विक पेशेवर सेवाओं के प्रमुख योसी द्वारा टीम के समक्ष प्रजेंटेषन दिया। नेटाफिम प्रमुख मुख्य रूप से ड्रिप सिंचाई और डिजिटल कृषि पर तकनीकी विकास पर काम करते हैं। ड्रिप सिंचाई के क्षेत्र में नेटाफिम सबसे बड़ी कंपनी है। इस दौरान उन्होंने कम लागत और उच्च फसल उत्पादकता एवं पानी के कुशल उपयोग के बारे में चर्चा की। नेटाफिम कर्नाटक सरकार के साथ कर्नाटक में दुनिया की सबसे बड़ी ड्रिप सिंचाई परियोजना को कार्यान्वित कर रहा है। कृषकों ने झारखंड के संबंध में पूरी तरह से स्वचालित खेती से संबंधित तकनीक के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कम लागत एवं अधिक लाभ पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। नेटाफिम ने झारखंड कृषि के मामले में रुचि दिखाई और किसानों के लिए अनुकूलित सेवाओं को विकसित करने और जल्द से जल्द इसे लागू करने के लिए झारखंड आने की अपनी इच्छा व्यक्त की। 
उपायुक्त दुमका मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने नेटाफिम से मूल्यवान इनपुट के लिए झारखंड सरकार की ओर से अपना आभार व्यक्त किया और कृषि के क्षेत्र में सहयोग के लिए झारखंड आमंत्रित किया।
इसके उपरांत प्रतिनिधिमंडलों ने एससीआर डेयरी का भ्रमण किया और डेयरी फ्रार्मिंग से संबंधित नये तकनीक को समझा। यहां से गये किसानों ने स्थानीय किसानों से कृषि के क्षेत्र के अनुभव को साझा किया तथा स्थानीय तकनीक के बारे में जानकारी प्राप्त की।





No comments:

Post a Comment