Wednesday 24 October 2018

दुमका 24 अक्टूबर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 935
समाहरणालय दुमका के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने 55,700 रु0 का बैंक ड्राफ्ट दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार को केरल बाढ़ राहत कोष हेतु समर्पित किया। जिला प्रशासन के प्रधान लिपिक, लिपिक, सहायक लोक अभियोजक, अनुसेवक, कम्प्यूटर आॅपरेटर, जनसेविका, कर्मी ने केरल बाढ़ पिड़ितों के मदद हेतु चंदा इकट्ठा कर उपायुक्त को समर्पित किया। 
उपायुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि यह राशि केरल बाढ़ पिड़ितों के हित के लिए खर्च की जायेगी। उन्होंने कहा कि समाहरणालय दुमका के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों का यह प्रयास निश्चित रूप से काबिले तारीफ है। मैं तहे दिल से सभी को धन्यवाद देता हूँ। 

No comments:

Post a Comment