Saturday 13 October 2018

दुमका 13 अक्टूबर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 876

आवश्यक अनुदेश सह अपील
=========================
दुर्गा पूजा के अवसर पर  निर्देशानुसार दुर्गापूजा समिति, सम्बद्ध पदाधिकारी, पुलिसकर्मी एवं आमजनों के लिए  आवश्यक अनुदेश सह अपील।

1. दुर्गापूजा  (दशहरा) के अवसर पर झाँकी निकाले जाने पर निर्धारित रूट एवं समयबद्धता का अनुपालन  अवश्य करें।

2. अपने आयोजन स्थल पर तनाव या किसी अप्रीय घटना को होने से उसे तत्काल रोके और ड्यूटी पर तैनात दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को यथाशीघ्र सूचित करें।

3. 19 अक्टूबर 2018  विजयादशमी को  शराब पूर्णतः प्रतिबन्धित है।

4. पूजा स्थल एवं अन्य कार्यक्रम/अखाड़ा स्थल की साफ सफाई  सुनिश्चित रखें।

5. अग्निशामक यंत्र एवं बालू से भरी बाल्टी प्रत्येक कार्यक्रम स्थल/पूजा पंडाल/अखाड़ा के पास उपस्थित हों।

6. सी.सी.टी.भी. कैमरे प्रत्येक पंडाल में हो।

7. पंडालों में अवैध विद्युत  कनेक्शन ना हो।

8. कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, दुमका  स्वयं निरीक्षण कर उपायुक्त को यह प्रमाण देंगे कि सभी पंडालों में सुरक्षा की दृष्टिकोण से विद्युत व्यवस्था दुरूस्त है।

9. कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, दुमका सभी पंडालों का निरीक्षण कर उपायुक्त को इस बात का प्रमाण देंगे कि सभी पंडालों का निर्माण सुरक्षा मानकों के अनुकूल हो।

10. दुर्गापूजा समितियाँ सभी पंडालों में जेनरेटर/इन्र्वटर/इमरजेंसी लाईट  सुनिश्चित रखेंगे।

11. महिला एवं पुरूष की अलग अलग कतार की व्यवस्था हो एवं किसी भी प्रकार की छेड़खानी ना हो इसके लिए पूजा समिति स्वयंसेवक (वोलेन्टियर्स) रखेंगे। जिन्हें पहचान हेतु बैच अथवा संभव हो तो ड्रेस कोड अवश्य देंगे। 

12. प्रत्येक पंडाल में आपात निकास द्वार  सुनिश्चित हो तथा उसे बड़े अक्षरों में  प्रदर्शित किया जाये।

13. किसी प्रकार के गाने जो सामाजिक समरस्ता को भंग करते हों या धार्मिक  विद्वेष फैलाते हों, के बजाये जाने पर संबंधित समितियों के आयोजन समिति के सभी सदस्यों पर प्राथमिकी दर्ज कराई जायेगी। 

14. सिविल सर्जन दुमका सामान्य एवं आपात स्थिति से निपटने हेतु सदर अस्पताल सहित दुमका के प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्र को 24x7 कार्यरत रखना  सुनिश्चित करेंगे। पूजा पंडाल में प्राथमिक उपचार बाॅक्स  अवश्य रखेंगे। सिविल सर्जन इसकी उपलब्धता  सुनिश्चित करेंगे साथ ही ऐम्बुलेंस की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखेंगे।

15. जिला जनसम्पर्क विभाग की टीम सोषल मीडिया यथा फेसबुक/वाह्ट्सऐप आदि पर अवांछित सूचना या अफवाह से जिला  प्रशासन को अवगत करायेगी।  सोशल मीडिया यथा फेसबुक/वाह्ट्सऐप आदि पर अवांछित सूचना या अफवाह फैलाने पर एडमिन पर भी प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।

16. आपात स्थिति में महत्वपूर्ण दूरभाष नम्बर:-

पुलिस सहायता,  अग्निशमन सहायता हेतु जारी नम्बर - 100/748819281/9297878433/06434-222234

जिला नियंत्राण कक्ष - 06434-227489/06434-236047/9297878433

ऐम्बुलेंस सहायता   - 108/7903097501/9631389207

No comments:

Post a Comment