Thursday 25 October 2018

दुमका 25 अक्टूबर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 941
झारखंड आईएएस आॅफिसर्स वाईफ्स ऐसोसियेषन (जसोवा) के तत्वाधान में 25 से 29 अक्टूबर रांची के मोराबादी मैदान में दिवाली मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेला में दुमका जिला के बासकी अगरबत्ती, बाली फुटवेयर, डोकराआर्ट एवं मयूराक्षी सिल्क का स्टाॅल लगाया गया है। स्टाॅल का उद्देष्य इन सभी वस्तु का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है। ज्ञात हो कि उपायुक्त मुकेष कुमार की पहल पर दुमका जिले की हड़िया बेचने वाली महिलाओं को बासुकी अगरबत्ती, बाली फुटवेयर, मयूराक्षी सिल्क एवं डोकराआर्ट से जोड़ा गया है। इन सभी महिलाओं को प्रषिक्षण देकर उक्त कार्य कराया जा रहा है। जिला प्रषासन द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर इनके जीवनस्तर को सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। बड़ी संख्या में महिलाऐं बासुकी अगरबत्ती, बालीफुटवेयर, मयूराक्षी सिल्क से जूड़कर आर्थिक रुप से सषक्त हो रही है।
दुमका के उपायुक्त मुकेष कुमार ने कहा कि रांची के मोराबादी मैदान में जसोवा द्वारा आयोजित इस मेले में जिला प्रषासन के द्वारा महिलाओं द्वारा निर्मित वस्तुओं का स्टाॅल लगाया गया। इससे दुमका की महिलाओं द्वारा निर्मित वस्तुओं के ब्राण्ड को एक नयी पहचान मिलेगी। जिला प्रषासन द्वारा महिला सषक्तिकरण की दिषा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। स्थानीय महिलाओं को आर्थिक रुप से सषक्त करने के लिए कई नये अभिनव प्रयोग किये गये है। महिलाऐं आत्म सम्मान के साथ अपना जीवन यापन करे इसके लिए जिला प्रषासन निरंतर कार्य कर रहा है। 
इस स्टाॅल में मयूराक्षी सिल्क से 5, बासुकी अगरबत्ती से 2, बाली फुटवेयर से 2 एवं डोकराआर्ट से 2 लोगों को दुमका के सहायक निदेषक (रेषम) सुधीर कुमार सिंह एवं सूरज साह के नेतृत्व में रांची भेजा गया है। 



No comments:

Post a Comment