Monday 15 October 2018

दुमका 15 अक्टूबर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 887
आत्मा दुमका के प्रशिक्षण हॉल में महिला किसान दिवस सह महिला कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कृषि पदाधिकारी दुमका सुरेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक आत्मा दुमका डॉ दिवेश कुमार सिंह, जिला उद्यान पदाधिकारी ओम प्रकाश चैधरी, कृषि विज्ञान केंद्र दुमका  के डॉक्टर सीमा सिंह, उप परियोजना निदेशक आत्मा संजय कुमार मंडल, सीफा सदस्य सुष्मिता सोरेन, विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड तकनीकी,  प्रबंधक एवं दुमका जिला के विभिन्न प्रखंडों से आयी महिला कृषक गण उपस्थित थे। 
अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। महिला कृषकों को जिला कृषि पदाधिकारी दुमका सुरेंद्र सिंह ने  जिले में चल रही केंद्र प्रायोजित एवं राज्य प्रायोजित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को कृषि के अलावा पोषण वाटिका लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि कृषि कार्य में मुख्य रूप से महिलाओं के द्वारा 70 से 80 प्रतिषत कार्य किए जाते हैं जब तक महिलाएं कृषि तकनीक से अवगत नहीं होंगे तब तक कृषि का विकास संभव नहीं है। 
कृषि विज्ञान  केंद्र दुमका की गृह वैज्ञानिक डॉ सीमा सिंह द्वारा महिला कृषकों को कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने महिलाओं को जेम जेली अचार अगरबत्ती आदि बनाने की जानकारी दी।
सीफा सदस्य सुष्मिता सोरेन ने ग्रुप गठन का महत्व एवं कृषक को खेती के अलावा मत्स्य पालन, पशुपालन, मुर्गी पालन करने पर बल दिया।
इस अवसर पर परियोजना निदेषक आत्मा डाॅ दिवेष कुमार सिंह ने महिला कृषकों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी तथा महिला कृषकों के द्वारा पुछे गये कृषि संबंधित कई प्रष्नों के जवाब दिये।
जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा महिला कृषकों को स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता पर विषेष ध्यान रखने को कहा गया। उन्होंने महिला कृषकों से कहा कि शौच के लिए शौचालय का ही उपयोग करे तथा लोगों को भी शौचालय का उपयोग करने के लिए प्रेरित करे। 
 इस क्रम में जिले के प्रगतिषील महिला मंडल के सदस्यों को सम्मानित किया गया। 




No comments:

Post a Comment