Wednesday 17 October 2018

दुमका 17 अक्टूबर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 897
आदिशक्ति सभी का कल्याण करे ,यही कामना करता हूँ ...
- मुकेश कुमार, उपायुक्त, दुमका

दुर्गापूजा व दशहरा हर्षाेल्लास का पर्व है। इसे विजय पर्व के रूप में भी मनाया जाता है।  यह असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह हमारे जीवन में संयम व आत्मिक बल का संचरण करने वाला पर्व है। उक्त बातें दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार ने कही। उन्होंने जिलावासियों से कहा कि वे इस पर्व को पारस्परिक सद्भाव, भाईचारा व शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मिल-जुलकर मनाएं। आदिशक्ति सभी का कल्याण करे यही कामना करता हूँ ।
सभी पूजा समितियों के द्वारा पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाये गए हैं जिसके माध्यम से असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि अष्टमी और नवमी को सभी पूजा पंडालों में प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। श्रद्धालुओं की तादाद को देखते हुए शहर में जगह-जगह बैरिकेटिंग की व्यवस्था की गयी है। चार पहिया तथा दो पहिया वाहन बनाये गए पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें।
उपायुक्त ने कहा कि सोशल मीडिया पर भी जिला प्रशासन की पैनी निगाह है। पूजा के दौरान किसी भी प्रकार का भड़काऊ गीत न बजाएं जिससे किसी की भावना आहत हो।

No comments:

Post a Comment