Friday 26 October 2018

दुमका 26 अक्टूबर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 953
समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने हरिपुर पंचायत भवन पहुंचकर सगुन सूतम से जुड़ी महिलाओं से बातचीत की। ज्ञात हो कि जिला प्रशासन द्वारा शगुन सूतम के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किया गया है। इन महिलाओं को सिलाई, स्टिचिंग आदि का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। महिलाओं को इन कार्यो में निपुण करने के लिए 30 ऑटोमैटिक सिलाई मशीन भी उपलब्ध कराया गया है। 
महिलाओं को संबोधित करते हुए समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि आप सभी खूब मन लगाकर इन कार्यों को सीखे जिला प्रशासन द्वारा आपको प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है। इन कार्यों को सीख कर आप अपने जीवन स्तर में सुधार ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास सरकार द्वारा किया जा रहा है। कई प्रकार की योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पूरी तरह से प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत आपको अनुदानित राशि पर उक्त मशीन भी दी जायेगी ताकि आप बेहतर ढंग से जीवन यापन कर सकें। 

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त वरुण रंजन, जिला योजना पदाधिकारी अरुण कुमार द्विवेदी, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार दास ,स्थानीय मुखिया एवं सगुन शुतम से जुड़ी महिलाएं उपस्थित थीं।




No comments:

Post a Comment