Monday 29 October 2018

दुमका 29 अक्टूबर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 968
रामगढ़ प्रखंड के सुसनिया पंचायत में स्वच्छ्ता सभा और रैली का आयोजन अंचलाधिकारी रामगढ़ की अगुवाई में किया गया। इस रैली और सभा का उद्देश्य स्वच्छ्ता के प्रति लोगों को जागरूक करना है। रैली में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं , स्थानीय लोग एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे। इस दौरान लोगों को स्वच्छ्ता के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। लोगों से शौचालय उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने वैसे लाभुक जिन्होंने अब तक शौचालय का निर्माण नहीं किया है उन्हें जल्द से जल्द शौचालय निर्माण को पूर्ण करने को कहा। उन्होंने लाभकों से कहा कि अगर शौचालय निर्माण में किसी प्रकार की परेशानी आती हो तो उचित माध्यम से अवगत करायें। उन्होंने लाभुकों से कहा कि खुले में शौच न जाएं और अपने आस पास के लोगों को भी खुले में शौच न जाने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि पूरे देश एवं राज्य मे स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है और इस अभियान के तहत लोगों को अपने आस पास  स्वच्छ रखने के लिए जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। सरकार द्वारा शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। चयनित लाभकों को सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। यह अभियान आप सभी के सहयोग से ही सफल होगा। आप सभी श्रम दान कर जल्द से जल्द अपने अपने शौचालयों का निर्माण कराए। शौचालय निर्माण सरकार द्वारा तय मानकों के अनुसार ही कराए। गुणवत्ता से किसी प्रकार की समझौता न करें। 







No comments:

Post a Comment