Saturday 20 October 2018

दुमका 20 अक्टूबर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 903

  • महिला सशक्तिकरण की दिशा में जिला प्रशासन का एक और अनूठा पहल ... 
  • महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने का प्रयास...

मयूराक्षी सिल्क, बाली फुटवेयर, बासुकी अगरबत्ती के बाद जिला प्रशासन द्वारा बड़ी संख्या में महिलाओं को ‘‘शगुन सुतम’’ से जोड़ा जा रहा है। 

महिलाओं को पोशाक निर्माण एवं सिलाई में निपुण किया जा रहा है। वस्त्र निर्माण के सभी प्रक्रियाओं में निपुण किया जा रहा है। इन महिलाओं को बिजली आधारित मशीनों से ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके अलावा इस केंद्र में आधुनिक एंब्रॉयडरी मशीन बटन लगाने का ऑटोमेटिक मशीन तथा कपड़ा प्रेस करने हेतु स्टीम आयरन भी लगाया गया ।


No comments:

Post a Comment