Tuesday 23 October 2018

दुमका 23 अक्टूबर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 922

स्वदेश दर्शन योजना से सम्बंधित बैठक की महत्वपूर्ण बातें ...
मसानजोर में वाटर स्पोर्ट्स , सन राइज पॉइंट , सनसेट पॉइंट बनाया जायेगा मसानजोर आने वाले पर्यटक अधिक से अधिक समय मसानजोर में बीता सकें इसे ध्यान में रखते हुए किया जायेगा विकास। हाउस बोट का भी आनंद ले सकेंगे मसानजोर आने वाले पर्यटक। अत्याधुनिक वाटर फाउंटेन मसानजोर में लगाया जायेगा ।कई प्रकार के वाटर स्पोर्ट्स किये जायेंगे विकसित ।
हिजला मेला का आयोजन 1890 से किया जा रहा है। हिजला में ट्राइबल म्यूजियम बनाया जायेगा। आने वाले पर्यटकों के लिए वाहन पड़ाव बनाया जायेगा। इस पर्यटन स्थल को सेल्फ सस्टेन बनया जायेगा ताकि म्यूजियम की देख रेख का खर्च यहाँ आने वाले लोगों के पैसे से चल सके। संथाल परगना के सभी 11 ट्राइब के इतिहास को इस म्यूजियम में दिखाया जायेगा। साथ ही इस म्यूजियम में लुप्त हो गयी संस्कृति को भी दिखया जायेगा। 3क् फिल्म के माध्यम से भी यहाँ के इतिहास एवं अन्य बातों को दिखया जायेगा। फूड कोर्ट की भी व्यवस्था रहेगी।
मलूटी को भी एक बेहतर टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित किया जायेगा। तारा पीठ आने वाले पर्यटक मलूटी भी पहुचे इसे ध्यन में रखते हुए कार्य किया जायेगा। पर्यटकों की रुकने की व्यवस्था होगी। उन्हें मलूटी में एक बेहतर माहौल मिलेगा। वे अधिक से अधिक समय मलूटी में बिताये इसे ध्यान  में रखकर ब्लू प्रिंट तैयार किया जायेगा। टूरिस्ट इनफार्मेशन सेंटर, शौचालय, एटीएम, शुद्ध पेयजल, सोलर स्ट्रीट लाइट, वाहन पड़ाव, मिनी बस पर्यटकों के लिए उपलब्ध होगी। मलूटी पहुचने वाले पर्यटक को कई प्रकार की गतिविधयां देखने एवं करने को मिलेगी ।


No comments:

Post a Comment