Monday 23 May 2016

दुमका, दिनांक 23 मई 2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 244
प्रमंडलस्तरीय क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ...
जनता को सुरक्षा देना पुलिस प्रषासन का सबसे प्रमुख कार्य है। पुलिस प्रषासन अपने कार्य को सही ढंग से तभी अंजाम दे सकता है जब वह एक टीम के रूप में काम करे। प्रमंडल स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करने का प्रमुख उद्देष्य है कि पुलिस बल शारीरिक रूप से स्वस्थ होने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी स्वस्थ हों। खेलकूद से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करने का प्रमुख उद्देष्य यही है। पुलिस उपमहानिरीक्षक देव बिहारी शर्मा ने यह बात दुमका के पुलिस लाईन में आयोजित संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले इस प्रतियोगिता में प्रमंडल स्तर से जीतने वाली खिलाड़ी राज्य स्तर पर तथा राज्य स्तर पर विजयी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले खेल कूद प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। 
इससे पूर्व झारखण्ड पुलिस बल 10 महिला बटालियन की बैण्ड धुन के बीच देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, साहेबगंज, पाकुड़ एवं दुमका की पुलिस खिलाड़ियों ने शानदार मार्चपास्ट किया। मुख्य अतिथि ने शानदार आतिषबाजी के बीच रंगबिरंगे बैलून तथा सफेद कबूतर उड़ाकर औपचारिक रूप से संताल परगना पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता आरम्भ करने की घोषणा की। दुमका पुलिस टीम के कप्तान हवलदार रमेष मुर्मू ने प्रमंडल से आये हुए सभी पुलिस खिलाड़ियों को अनुषासन के साथ खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई। 
23 मई से 26 मई तक चलने वाले क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन पुलिस लाईन में महिलाओं एवं पुरूषों के लिए आठ सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। महिलाओं के आठ सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में साहेबगंज की सेलेस्टीना बेसरा ने तीन मिनट तीन सेकेन्ड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया जबकि गोड्डा की मीना मरांडी तथा ममता देवी ने क्रमषः तीन मिनट पैंतालिस सेकेन्ड तथा चार मिनट में दौड़ पूरी कर दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरूषों के 800 मीटर दौड़ में गोड्डा के आन्नद टुडू साहेबगंज के मनोज सोरेन तथा दुमका के महेष्वर बास्की ने दो मीनट अठारह सेकेन्ड, दो मीनट बीस सकेन्ड तथा दो मीनट बाईस सकेन्ड में दौड़ पूरी कर क्रमषः पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया। 24 मई से पुलिस लाईन में वॉलिबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, हैण्डबॉल, कुष्ती एवं एथलेटिक्स की प्रतियोगिता होगी। जबकि बास्केटबॉल प्रतियोगिता सेक्रेट हर्ट स्कूल में प्रातः 6 बजे से आयोजित किया जायेगा।      
कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक देव बिहारी शर्मा, दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित, दुमका के पुलिस अधीक्षक विपुल शुक्ला, जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, देवघर की पुलिस अधीक्षक ए. विजया लक्ष्मी, उप निदेषक जनसम्पर्क अजय नाथ झा, पुलिस उपाधीक्षक दुमका पीताम्बर सिंह खैरबार, जिला खेलकूद संघ के सचिव उमाषंकर चौबे, कैप्टन दिलीप कुमार झा आदि उपस्थित थे। खेलकूद को सफल बनाने में सुमिता सिंह, स्मिता आनन्द, मदन कुमार, बाल्मिकी पाठक, मुकेष कुमार, दाउद, चंदन कुमार झा आदि की भूमिका सराहनीय रही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं स्थानीय दर्षकगण उपस्थित थे।         












No comments:

Post a Comment