Wednesday 25 May 2016

दुमका, दिनांक 25 मई 2016 
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 250

संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन वॉलीबॉल का खिताब देवघर पुलिस बल के नाम रहा देवघर एवं जामाताड़ा के बीच तीन गेम तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में देवघर ने जामताड़ा को 02-01 से परास्त कर वॉलिबॉल का खिताब अपने नाम कर लिया।
पुरुषों के चक्का फेंक प्रतियोगिता में दुमका पुलिस बल के जवान राजेष कुमार, गोड्डा पुलिस बल के जवान राजीव पतवार तथा दुमका पुलिस बल के जवान अजीत कुमार ने क्रमषः पहला दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में दुमका पुलिस बल की सुषमा कुजूर साहेबगंज पुलिस बल की अनीता सोय तथा दुमका पुलिस की सावित्री सवैया क्रमषः पहले दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहीं।
समाचार लिखे जाने तक खेलकूद प्रतियोगिता जारी...


No comments:

Post a Comment