Wednesday 25 May 2016

दुमका, दिनांक 25 मई 2016 
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 249

संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन कबड्डी, भला फेंक, कुष्ती, फुटबॉल आदि कई खेल हुए। 
फुटबॉल...दुमका फाईनल में...
पुलिस लाईन में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाईनल मुकाबले में दुमका पुलिस बल की टीम ने पाकुड़ को 04-01 से रौन्द कर फाईनल में अपनी जगह बना ली। वहीं दूसरे सेमीफाईनल मुकाबले में गोड्डा ने साहेबगंज को एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में 02-01 से परास्त कर फाईनल में अपनी जगह बना ली। 
वॉलीबॉल...देवघर एवं जामताड़ा फाईनल में...
वॉलीबॉल के पहले सेमीफाईनल मुकाबले में देवघर ने एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में 02-01 से दुमका को परास्त कर जबकि जामताड़ा ने पाकुड़ को एक तरफा मुकाबले में 02-00 से परास्त कर फाईनल में अपनी जगह बनाई। 
कबड्डी प्रतियोगिता पुरुष... दुमका एवं जामताड़ा फाईनल में...
पुरुषों के लिए हुए कबड्डी के सेमीफाईनल मुकाबले में दुमका ने पाकुड़ को एकतरफा मुकाबले में 27-04 से परास्त कर फाईनल का टिकट ले लिया जबकि कबड्डी के दूसरे सेमीफाईनल मुकाबले में जामताड़ा ने एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में देवघर पुलिस बल की टीम को 39-21 से परास्त कर फाईनल में पहुँची।  
1500 मीटर की दौड़...
गोड्डा जिले के होपना मुर्मू ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि पाकुड़ जिले के कोरनेलियस किस्कू तथा जामताड़ा जिले के बबलू हाँसदा ने क्रमषः दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर महिलाओं के लिए हुए दौड़ मुकाबले में गोड्डा पुलिस बल की ममता देवी तथा अंजना कुमारी क्रमषः पहले एवं दूसरे स्थान पर जबकि जामताड़ा पुलिस बल की महिला खिलाड़ी मुन्नी सोरेन तीसरे स्थान पर रही।
भाला फेंक प्रतियोगिता में दुमका का दबदबा...      
पुरुषों के भाला फेंक प्रतियोगिता में दुमका पुलिस बल के राजेष कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि जामताड़ा जिले के संजीव कुमार चौधरी तथा देवघर जिला पुलिस बल के पवन कुमार मंडल ने क्रमषः दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया। 
महिलाओं के लिए हुए भाला फेंक प्रतियोगिता में दुमका पुलिस बल की सावित्री सवैया तथा सुसमा कुजुर क्रमषः पहले एवं दूसरे स्थान पर रहीं। जबकि साहेबगंज जिला पुलिस बल की मेरी एम टोप्पो तीसरे स्थान पर रहीं।
कुष्ती प्रतियोगिता...
पुरुषों के 65 किलोग्राम कुष्ती मुकाबले में दुमका पुलिस बल के रितेष कुमार सिंह पहले स्थान पर रहे। 
पुरुषों के 70 किलोग्राम वर्ग में देवघर पुलिस बल के पवन कुमार यादव, गोड्डा पुलिस बल के नीरज कुमार, तथा दुमका पुलिस बल के भागिरथ यादव क्रमषः पहले दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। 
पुरुषों के 74 किलोग्राम वर्ग में गोड्डा पुलिस बल के राजीव पासवान, देवघर पुलिस बल के पवन कुमार मंडल तथा दुमका पुलिस बल के सौरभ कुमार क्रमषः पहले दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। 
कुष्ती के 86 किलोग्राम वर्ग में देवघर जिला पुलिस बल के राहुल रंजन एवं जीवन कुमार क्रमषः पहले एवं दूसरे स्थान पर जबकि दुमका पुलिस बल के चंदन कुमार राहुल तीसरे स्थान पर रहे। 
कुष्ती के 96 किलोग्राम वर्ग में दुमका जिला पुलिस बल के लक्ष्मण यादव, जामताड़ा पुलिस बल के पुछराज कुमार एवं दुमका पुलिस बल के सुनील कुमार क्रमषः पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। 
खेलकूद कार्यक्रम को सफल बनाने में बाल्मिकी पाठक, जागेष्वर टोपनो, लखबीर सिंह, मदन कुमार, गोविन्द प्रसाद, बैद्यनाथ टुडू, सुमिता सिंह, स्मिता आनंद, स्मृति आनन्द, मो0 अली अकबर रफी उर्फ माया, अरविन्द कुमार, प्रषांत कुमार सिंह, ज्ञान प्रकाष, अमीत कुमार राउत, चन्दन कुमार, समरजीत मुर्मू, विभाष मराण्डी, हरिदास टुडू, बिरेन्द्र टुडू, विष्वनाथ मराण्डी, कालेष्वर सोरेन, मनोज हेम्ब्रम, निर्मल सोरेन, हैदर हुसैन, उत्पल मंडल, मुकेष कुमार, अमित कुमार पाठक, प्रमोद कुमार, मुकेष कुमार, दाउद अली, उपेन्द्र गुप्ता, विनय कुमार सिंह, सुषील हेम्ब्रम, राजेष हेम्ब्रम, लालु राकेष, रंजीत मिश्रा, अमीत कुमार पाठक, फरीद खान, दाउद अली, अभय मिश्रा, प्रषांत कुमार सिंह, संजय ठाकुर, बिहारीलाल सवाईया, जय प्रकाष दास आदि की भूमिका सराहनीय रही। 
खबर लिखने तक देवघर एवं जामताड़ा के बीच फाईनल मुकाबला जारी...


No comments:

Post a Comment