Tuesday 24 May 2016

दुमका, दिनांक 24 मई 2016 
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 246

संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन वॉलिबॉल, हैण्डबॉल, एथेलेटिक्स आदि कई खेलकूद आयोजित किये गये। 
पुरूषों के 5000 मीटर की दौड़ में दुमका पुलिस बल के महेष्वर बास्की ने पहला जबकि गोड्डा एवं दुमका पुलिस बल के होपना मुर्मू तथा रितेष कुमार सिंह ने क्रमषः दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं महिलाओं के 5000 मीटर की दौड़ में गोड्डा पुलिस बल की खुषबु कुमारी तथा ममता देवी ने पहला एवं दूसरा स्थान प्राप्त किया जबकि जामताड़ा पुलिस बल की मुन्नी सोरेन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 
महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में साहेबगंज, गोड्डा एवं पाकुड़ पुलिस बल की स्टेस्टीना बेसरा, सावित्री देवी तथा बसन्ती मुर्मू ने क्रमषः पहला दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया। 
पुरूषों के गोलाफेक प्रतियोगिता में पाकुड़ पुलिस बल के शषांक चौधरी ने पहला स्थान जबकि दुमका पुलिस बल के जवान राजेष कुमार एवं अजीत कुमार सिंह ने दूसरा एवं तीसारा स्थान प्राप्त किया। महिलाओं के गोलाफेक प्रतियोगिता में दुमका, साहेबगंज एवं जामताड़ा पुलिस बल की महिला जवान अगस्टीना लकड़ा, मरियम टोप्पो तथा मीना हेम्ब्रम ने क्रमषः पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया।
पुरूषों के वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दुमका एवं गोड्डा की टीम ने साहेबगंज तथा जामताड़ा की टीम को सीधे दो सेटों में परास्त कर सेमीफाईनल में अपनी जगह बना ली। विदित हो कि गत वर्ष की विजेता एवं उपविजेता पाकुड़ एवं देवघर पुलिस बल की टीम पूर्व में ही सेमीफाईनल में प्रवेष पा चुकी है। 
पुरूषों के हैण्डबॉल प्रतियोगिता में देवघर ने पाकुड़ पुलिस बल की टीम को 12-04 तथा जामताड़ा ने साहेबगंज पुलिस बल की टीम को 20-08 से परास्त कर सेमीफाईनल में अपनी जगह पक्की कर ली। गत वर्ष की विजेता एवं उपविजेता दुमका एवं गोड्डा पूर्व में ही सेमीफाईनल में प्रवेष कर चुकी हैं। 
पुरूषों के बास्केटबॉल प्रतियोगिता में गोड्डा एवं साहेबगंज के बीच हुए एकतरफा मुकावले में गोड्डा की टीम ने साहेबगंज को 16-04 से तथा दूसरे मुकावले में पाकुड़ ने देवघर को 17-02 से रौंद कर सेमीफाईनल में प्रवेष पा लिया। गत वर्ष की विजेता एवं उपविजेता दुमका एवं जामताड़ा पहले ही सेमीफाईनल में प्रवेष पा चुकी है।
खेलकूद कार्यक्रम को सफल बनाने में बाल्मिकी पाठक, जागेष्वर टोपनो, लखबीर सिंह, मदन कुमार, गोविन्द प्रसाद, बैद्यनाथ टुडू, सुमिता सिंह, स्मिता आनंद, स्मृति आनन्द, मो0 अली अकबर रफी उर्फ माया, अरविन्द कुमार, प्रषांत कुमार सिंह, ज्ञान प्रकाष, अमीत कुमार राउत, चन्दन कुमार, समरजीत मुर्मू, विभाष मराण्डी, हरिदास टुडू, बिरेन्द्र टुडू, विष्वनाथ मराण्डी, कालेष्वर सोरेन, मनोज हेम्ब्रम, निर्मल सोरेन, हैदर हुसैन, उत्पल मंडल, मुकेष कुमार, अमित कुमार पाठक, प्रमोद कुमार, मुकेष कुमार, दाउद अली, उपेन्द्र गुप्ता, विनय कुमार सिंह, सुषील हेम्ब्रम, राजेष हेम्ब्रम, लालु राकेष, रंजीत मिश्रा, अमीत कुमार पाठक, फरीद खान, दाउद अली, अभय मिश्रा, प्रषांत कुमार सिंह, संजय ठाकुर, बिहारीलाल सवाईया, जय प्रकाष दास आदि की भूमिका सराहनीय रही। खबर लिखने तक खेलकूद जारी...






No comments:

Post a Comment