Monday 17 February 2020

दिनांक- 10 फरवरी 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-146

रखीसाल तथा जॉन ने लगाई सबसे लंबी छलांग...

400 मीटर दौड़ में राजकुमार रहे अव्वल...

उप जनसंपर्क निदेशक ने किया सम्मानित...


राजकीय जनजातीय हिजला मेला में आयोजित खेल14 वर्ष से कम उम्र के लड़कों की लंबी कूद प्रतियोगिता में रखीसल सोरेन,राजकिशोर हांसदा तथा शिबू सोरेन,इसी आयु वर्ग में तीरंदाजी प्रतियोगिता में पिनीराज मुर्मू, शैलेंद्र हाँसदा तथा विकास सोरेन क्रमशः पहले दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहे। पुरुषों के लिए आयोजित 100 मीटर की दौड़ में राजकुमार हेंब्रम,अशोक मुर्मू तथा राजेश हेंब्रम, मटका फोड़ प्रतियोगिता में अशोक मुर्मू,वसीम अख्तर तथा विनय मुर्मू, तीरंदाजी प्रतियोगिता में जियाराय हाँसदा, राजेंद्र मुर्मू तथा दिनेश हाँसदा, महिलाओं की पंची पहनकर घड़ा दौड़ प्रतियोगिता में शकुंतला बेसरा,सुनीता हांसदा तथा बहामुनि हांसला पुरुषों के लिए लंबी कूद प्रतियोगिता में जान हेंब्रम,वासुदेव बेसरा तथा सुजीत मुर्मू,400 मीटर की दौड़ में राजकुमार हेंब्रम,नरेश मुर्मू तथा सुजीत मुर्मू,गोला फेंक प्रतियोगिता में बरनार्ड मुर्मू,सौरव आनंद तथा सच्चिदानंद ठाकुर, पुरुषों के लिए आयोजित 52 किलोग्राम भार वर्ग के कुश्ती प्रतियोगिता मैं पुलिस लाइन दुमका के मुकेश कुमार लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के आयन तथा पुलिस लाइन दुमका के गणेश कुमार, कुश्ती महिला वर्ग के 42 किलोग्राम भार वर्ग में एसपी कॉलेज दुमका की छात्रा अस्मत खातून एसपी महिला कॉलेज दुमका की सूरज मुनि तथा कस्तूरबा गांधी की छात्रा बानो किस्कू क्रमशः पहले दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहे।पुरुष भारोत्तोलन प्रतियोगिता में शामुएल हाँसदा ने 120 किलोग्राम भार उठाकर पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि 110 किलोग्राम भार उठाकर हिमांशु झा दूसरे तथा 100 किलोग्राम भार उठाकर सौरभ आनंद तीसरे स्थान पर रहे क्रमशः पहले दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहे।

विजेताओं को जिला परिषद की अध्यक्षा जायस बेसरा,उप निदेशक जनसंपर्क शालिनी वर्मा तथा आयोजन समिति के डा.ए.एम.सोरेन ने नकद एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता के पहले मैच में आम बागान मजदीहा दुर्गापुर की ए टीम ने राजकीय पॉलिटेक्निक दुमका को 2-0 तथा देवघर ने आम बागान मजडीहा दुर्गापुर बी टीम को 2-0 से परास्त कर अगले चक्र में प्रवेश किया।खो-खो पुरुष वर्ग में गांधी कोरिया ने सिद्धू कान्हू उच्च विद्यालय को 13-10 के अंतर से परास्त कर अगले चक्र में प्रवेश किया।कबड्डी पुरुष वर्ग में पुलिस लाइन दुमका ने एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में बी के सी बी को 24-23 के अंतर से परास्त कर अगले चक्र में प्रवेश किया ।

आयोजन को सफल बनाने में आयोजन सह संयोजक वरीय अधिवक्ता विजय कुमार सिंह एवं उमाशंकर चौबे,बालीवाल संयोजक गोविंद प्रसाद, कबड्डी संयोजक हैदर हुसैन,ऐथलेटिक्स संयोजक वरुण कुमार,मीडिया संयोजक मदन कुमार,पुरस्कार वितरण संयोजक विद्यापति झा,आकर्षक खेल संयोजक अरविंद कुमार, भारोत्तोलन संयोजक जयराम शर्मा,कुश्ती संयोजक मुकेश कुमार,तीरंदाजी संयोजक मोहन साहू,खो खो संयोजक मोइम अंसारी,आफिसियल संयोजक दिनेश प्रसाद वर्मा सहित बी.बी.गुहा, के.एन.सिंह,कुणाल दास राहुल,विजय सिन्हा,बैद्यनाथ टुडू,निमाय कांत झा,दीपक कुमार झा,सुनेन्दु सरकार,ज्ञानप्रकाश ठाकुर,निर्मल हाँसदा,विनय कुमार सिंह,अरविंद राय, अमित कुमार,रंजीत कुमार मिश्रा,प्रशांत कुमार, शमशेर अंसारी,इंद्रजीत गुप्ता,विकास कुमार सिंह,सुशील हेंब्रम,राजेश हेंब्रम,देवीधन टूडू, शैलेंद्र कुमार सिन्हा,सीताराम पुजहर, मुकीम अंसारी, दुल्लड़ हाँसदा,आशीष रंजन भारती,सुमन कुमार,फरीद खान,संदीप कुमार जय,अमित कुमार पाठक,वंदना श्रीवास्तव,संतोष कुमार गोस्वामी, कुमार नवनीत, प्रदीप कुमार झा,सोनाधन हेम्ब्रम,संजीव कुमार, अंकित पांडे,वंशीधर पंडित,एन के मरांडी,कुलदीप कुमार सिंह,देव कुमार सेन,सुदीप्ता किस्कू, शिवराम सिमोन टूडू आदि सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं।




No comments:

Post a Comment