Sunday 16 February 2020

दिनांक- 3 फरवरी 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-113

इंडोर स्टेडियम में आयोजित तसर उत्पादकों का प्रमंडल स्तरीय कार्यशाला सह सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान तसर रिल्ड धागा तैयार करने वाली खुशबू देवी को मोमेंटो देकर मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने सम्मानित किया।खुशबू देवी द्वारा तैयार किये गए रिल्ड तसर धागे से ही कार्यशाला में सम्मान किये जाने वाले अंग वस्त्र को तैयार किया गया था।मुख्यमंत्री द्वारा हस्त चित्रकला में पारंगत शिखा आनंद एवं कंचन कुमारी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इन्हीं के द्वारा तैयार किए गए चित्रकारी को उपायुक्त राजेश्वरी बी ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को भेंट किया।साथ ही इस दौरान तसर उत्पादन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले कृषक दुमका जिला के मसलिया प्रखंड के जगधन मुर्म,जामताड़ा जिला के फतेपुर प्रखंड के रेखा देवी,पाकुड़ जिला के महेशपुर प्रखंड के राखहर मंडल ,साहेबगंज जिला के बोरियो प्रखंड के मार्शल मरांडी,गोड्डा जिला के सुन्दरपहाडी प्रखंड के बाबूलाल हांसदा, देवघर जिला के मोहनपुर प्रखंड के बैजून मुर्मू को भी मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने कीट देकर सम्मानित किया।



No comments:

Post a Comment