Sunday 16 February 2020

दिनांक- 2 फरवरी 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-109

राजभवन दुमका

राजभवन दुमका में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि प्रायः ऐसा देखा जाता है कि पेड़-पौधों की जड़ों के चारों तरफ कंक्रीट बिछा कर ढक दिया जाता है।इससे उनकी जड़ों तक हवा,पानी एवं आवश्यक पोषक तत्व नहीं पहुंच पाते हैं।इसके कारण हजारों हरे-भरे पेड़ कमजोर हो जाते हैं।कई पेड़ सूखकर धराशायी हो जाते हैं।पेड़ की सुरक्षा के लिए जाली से घेर दिया जाय।विकसित शहर दिखाने की दौड़ में पेड़ों को सीमेंट, कंक्रीट, टाइल्स से ढंक कर उन्हें उनकी मूलभूत आवश्यकताओं से दूर कर दिया जाता है।ऐसे में यह पेड़ कुछ समय बाद सूखने लगते हैं।उन्होंने कहा कि आज के समय मे पर्यावरण संरक्षण बहुत ही आवश्यक है। इसके लिए हर किसी को आगे आने की जरूरत है।सिर्फ पौधारोपण से हमारा दायित्व पूरा नहीं हो जाता है।एक बच्चे की तरह हमें उसकी देखभाल करने की जरूरत है और जब वह बड़ा हो जाय तब भी उसकी देखरेख करने की आवश्यकता है।हमें पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधरोपण करने के साथ ही उसकी देखभाल करना होगा।

No comments:

Post a Comment