Sunday 16 February 2020

दिनांक- 28 जनवरी 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-095

हिजला मेला स्मारिका समिति की बैठक संपन्न

हिजला मेला स्मारिका समिति की बैठक उपनिदेशक शालिनी वर्मा के अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें द्वारिका समिति के सदस्य चतुर्भुज नारायण मिश्रा, शैलेंद्र सिन्हा, मनोज घोष, अमरेंद्र सुमन उपस्थित थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि संथाल परगना से संबंधित आलेख को प्रकाशित किया जाएगा। संताल परगना के जनजाति संस्कृति और पर्यटन स्थल सहित प्रमुख स्थानों के आलेख को प्रमुखता दी जाएगी। आलेख अब अंतिम पड़ाव पर है। आलेख का प्रूफ रीडिंग का काम किया जा रहा है। आलेख के प्रूफ रीडिंग के बाद इसका प्रकाशन कराया जाएगा। मुख्यमंत्री, राज्यपाल, संताल परगना आयुक्त, संताल परगना डीआईजी, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित प्रमुख हस्तियों के शुभकामना संदेश स्मारिका में शामिल किए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment