Monday 17 February 2020

दिनांक- 9 फरवरी 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-141

7 से 14 फरवरी तक चलने वाले राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव के दौरान कई प्रकार के खेल कूद का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागी ने भाग ले रहे हैं। 
14 वर्ष तक की लड़कियों के लिए आयोजित सुई धागा दौड़ में दौंदिया,जामा की होपन मीरु हेम्ब्रम, पहाड़पुर, जामा की सोनाली मरांडी, दौंदीया जामा की आरती टुडू क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रही।
14 वर्ष तक की लड़कियों के लिए आयोजित जलेबी दौड़ में कुरवा दुमका की जेनी एंजेल मुर्मू, खिजुरिया बासुकीनाथ की रेशमा हेंब्रम, हड़वाडीह दुमका की सुहागिनी हेम्ब्रम क्रमशः प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही। 
14 वर्ष उम्र तक की लड़कियों के लिए आयोजित गोली चम्मच दौड़ में गुजीसिमल शिकारीपाड़ा की बहाफूल सोरेन, हिजला दुमका की सोना हांसदा, मोरटंगा दुमका की जूली सोरेन क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही। 
14 वर्ष उम्र तक की लड़कियों के लिए आयोजित 100 मीटर की दौड़ में सरवा दुमका कि मेरी किरण हांसदा बनिया देवघर की बिटी हेंब्रम, मोरटंगा दुमका की प्रियंका मुर्मू क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही। 
12 वर्ष तक की लड़कियों के लिए आयोजित 50 मीटर की दौड़ में दौंदिया जामा की टोपना मुर्मू हेंब्रम, मोरटंगा दुमका की सोनम सोरेन, लकड़ाजोरिया जामा की प्रेमलता टूडू क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही। 
14 वर्ष उम्र तक की लड़कियों के लिए आयोजित तीरंदाजी में गन्द्रकपुर शिकारीपाड़ा की वंदना वैद्य, गन्द्रकपुर शिकारीपाड़ा की निशा रानी राय, पुसारो जामा की नैमि टूडू क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही। 
पुरस्कार के रूप में इन्हें प्रशस्ति पत्र तथा प्रथम 300 द्वितीय 250 एवं तृतीय को 200 रुपया देकर सम्मानित किया गया। 
महिलाओं के लिए आयोजित म्यूजिकल चेयर में सोराय पानी रामगढ़ की सुशांति सोरेन, भीखमपुर जामा की मनोदी किस्कू, गादी कोरैया दुमका की कहां कनक लता बास्की क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही। 
महिलाओं के लिए आयोजित मटका फोड़ प्रतियोगिता में गादी कोरैया दुमका की कहां कनक लता बास्की, दौंदिया दुमका की प्रियंका मुर्मू, हिजला दुमका की सुनीता बास्की क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही। 
इन्हें प्रशस्ति पत्र एवं प्रथम स्थान के प्रतिभागी को 400, द्वितीय स्थान के प्रतिभागी 300 एवं तृतीय स्थान के प्रतिभागी को 200 रुपया देकर सम्मानित किया गया।





No comments:

Post a Comment