Monday 17 February 2020

दिनांक- 10 फरवरी 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-143

राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव के चौथे दिन सिद्धू कानू कला मंच में सांस्कृतिक कला नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कला नृत्य के विभिन्न दलों द्वारा संताल आदिवासी के संस्कृति पर आधारित विभिन्न नृत्य एवं संगीत का प्रदर्शन किया गया। सांस्कृतिक कलादलों में कुल 20 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इस अवसर पर पाइका, कथक, दोसाई नृत्य का भी प्रदर्शन हुआ। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों के उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नृत्य के माध्यम से आने वाले भविष्य में संथाल संस्कृति सभ्यता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया गया। जज के तौर पर सीताराम मुर्मू, संतलाल मरांडी, झुमरी सोरेन, प्रेमलता हेंब्रम, बबीता मुर्मू उपस्थित थे। इस अवसर पर सहयोगी के तौर पर सुरेश चंद्र सोरेन सुभाष चंद्र सोरेन अनिल भंडारी व अन्य उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment