Monday 8 October 2018

दुमका 08 अक्टूबर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 867
शिकारीपाड़ा प्रखंड, मुड़ायाम पंचायत के बलीजोर गाँव की रहने वाली सारा हांसदा को माननीय मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के द्वारा दैनिक अखबार हिन्दुस्तान द्वारा रांची में आयोजित ‘‘पूर्वोदय’’ कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। ज्ञात हो कि दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार द्वारा गोद लिया गांव आज देश का पहला फुटवियर पंचायत के नाम से जाना जाता है। उपायुक्त मुकेश कुमार ने इस गाँव को गोद लेकर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए फुटवेयर निर्माण कार्य से जोड़ा है। हड़िया बेचकर अपना जीवन यापन करने वाली महिलाओं को एक बेहतर रोजगार उपलब्ध कराया गया है। सारा हांसदा हड़िया बेचना छोड़कर सबसे पहले फुटवेयर निर्माण कार्य से जुड़ी थी। हड़िया बेचकर अपना जीवन यापन करने वाली महिलाओं को फुटवेयर निर्माण से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्माइलिंग सारा नामक अभियान भी चलाया गया था। जिससे बड़ी संख्या में महिलायें हड़िया बेचना छोड़कर फुटवेयर निर्माण कार्य मे जुड़ी थी। यह सभी महिलाये राज्य ही नहीं देश भर में पिंक आर्मी के नाम से जानी जाती है। सभी महिलायें न सिर्फ आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं बल्कि इनके जीवन स्तर में सुधार आया है। माननीय मुख्यमंत्री ने खुद इस पंचायत का दौरा कर इन महिलाओं से बात चीत की थी एवं हड़िया बेचकर जीवन यापन करने वाली महिलाओं को फुटवेयर निर्माण से जुड़ने की अपील की थी। झारखण्ड़ की राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने भी इन महिलाओं द्वारा निर्मित बाली फुटवेयर की खरीदारी कर लोगों को बाली फुटवेयर खरीदने की अपील की थी । इतना ही नहीं पिंक आर्मी की सारा हांसदा ने राज्य स्तर ही नही देश स्तर पर भी बाली फुटवेयर का स्टॉल लगाकर एक अलग पहचान दिलाने का कार्य किया है। 
पूर्वोदय कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, उपमुख्यमंत्री बिहार सुशील मोदी, राज्य मंत्री सुदर्शन भगत, राज्यमंत्री जयंत सिन्हा, अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी, गायिका मालिनी अवस्थी ओलंपियन दीपिका कुमारी, ओलंपियन मधुमिता कुमारी, ओलंपियन निक्की प्रधान भी उपस्थित थीं।
उपायुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि फुटवेयर निर्माण से जुड़ी महिलाओं ने राज्य ही नहीं देश स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि और भी अधिक से अधिक  महिलाओं को चिन्हित कर बाली फुटवेयर के निर्माण से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आए व आर्थिक रूप से सशक्त हो यही जिला प्रशासन का उद्देश्य है।  




No comments:

Post a Comment