Sunday 30 June 2019

दुमका 30 जून 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या -0780


हुल दिवस के अवसर पर सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका में आयोजित मुख्य समारोह में माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने विश्वविद्यालय परिसर में सिदो कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित की। वे आज मुख्य अतिथि के तौर पर सिदो कन्हु मुर्मू विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित समारोह में सम्मिलित हुई। इस अवसर पर राज्यपाल महोदया के साथ विशिष्ठ अतिथि के तौर पर समाज कल्याण मंत्री डॉ0 लुईस मरांडी, सांसद सुनील सोरेन, डी0आई0जी0 राजकुमार लकड़ा, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ0 मनोरंजन प्रसाद सिन्हा, उप विकास आयुक्त वरुण रंजन, पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।
इस अवसर माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने उपस्थित गणमान्य लोगों एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी संताल परगना में इस धरती के महानायक सिदो-कान्हू, चांद- भैरव, फूलो-झानो के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उपस्थित हुए है। आज के दिन पूरे राज्य में हूल दिवस को धूम धाम से मनाया जाता है। संताल परगना में इस धरती के महानायक सिदो-कान्हू, चांद- भैरव, फूलो-झानो को लोग विशेष रूप से याद करते हैं। 
उन्होंने कहा कि 1857 स्वतंत्रता संग्राम की पहली लड़ाई मानी जाती है लेकिन 30 जून 1855 में साहेबगंज जिले के भोगनाडीह से स्वतंत्रता संग्राम की पहली लड़ाई का बिगुल बजा था। सिदो कान्हु ने ‘‘करो या मरो’’ का नारा दिया था। 
उन्होंने कहा कि सिदो कान्हू ने लोगों को मानव संपदा के लिए जागरुक किया था। जिस प्रकार सीमा पर सेना देश की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते है, ठीक उसी तरह उन्होंने आम जनता को भी अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा भाव से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों, कार्यालयों में हूल दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत संगीत के माध्यम से सिदो कान्हू के वीर गाथा का आयोजन किया जाना चाहिए। ताकि उनके संबंध में एवं उनकी वीर गाथा को अधिक से अधिक लोग जान सके।  यहां के छात्र-छात्राऐं जहां भी जाये देश विदेश में अपने आचरण एवं अनुशासन से अपने कार्य स्थल पर कर्मो को प्रदर्शीत करें। विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम की भावना प्रबल हो, तभी राष्ट्र एक नई ऊँचाई पर पहुंच सकेगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को सिर्फ डिग्री देने का स्थान नहीं बनाना चाहिये। विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके इस दिशा में कार्य करने की जरूरत है। विश्वविद्यालय मे शिक्षा का ऐसा माहौल बनायें कि बाहर से लोग आकर इस विद्यालय में अध्ययन कर सकें। उन्होंने कहा कि जीवन में अगर कामयाबी हासिल करनी हो तो एक अच्छा इंसान बनना इसकी सबसे बड़ी आहर्ता है। प्रकृति ही हमें वास्तव में जीना सिखाती है। पेड़, पौधे, नदियाँ हमारे जीवन के अभिन्न अंग हैं। हम सभी को इसे बचाने का कार्य करना चाहिये। सिदो-कान्हू, चांद-भैरव के सपनों को साकार करने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करने की जरूरत है। आने वाले समय में झारखंड समृद्ध बनेगा। संथाल परगना समृद्ध हो इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। 
इस अवसर पर विश्वविद्यालय  के कुलपति डॉ मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा मिलकर विश्वविद्यालय को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के सभी सहकर्मियों का प्रयास ही है कि आज हम विश्वविद्यालय को एक नई दिशा देने में प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि सिदो-कान्हू, चांद-भैरव फूलों-झानो की भूमि में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि हम सभी को बेहतर समाज के निर्माण के लिए अपने अपने स्तर से कार्य करने की जरूरत है। विश्वविद्यालय प्रशासन हमेशा इस दिशा में कार्य कर रहा है। 
इस अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित ‘‘काॅफी टेबल बुक’’ का विमोचन किया। 
इस अवसर पर छात्र छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत कार्यक्रम सम्मानित अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। माननीया राज्यपाल ने विश्वविद्यालय  के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया। 

1 comment:

  1. Blockchain wallet is considered as the best platform where users can do online trading and start their trading life. If you want to create a Blockchain account and getting unwanted troubles while executing issues, you can always contact the team and get stepwise solutions from the professionals who are there to assist you. All you have to do is to call on Blockchain phone number which is active and every user can approach the team to get rid of issues by attaining verified solutions.

    ReplyDelete