Saturday 29 June 2019

दुमका 29 जून 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या -0777

दुमका के उप विकास आयुक्त वरुण रंजन ने हुल दिवस के आयोजन से संबंधित तैयारियों के मद्देनजर सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू रहेंगी। इनकी सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान रखा जाना है। हूल दिवस से संबंधित कार्यक्रम एवं विधि व्यवस्था को लेकर उन्होंने कुलपति के साथ बैठक की। उहोंने बताया कि समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर मनोरंजन प्रसाद सिन्हा करेंगे। हूल दिवस समारोह के अवसर पर सभी आवश्यक व्यवस्था ससमय पूर्ण कर ली जाय। उप विकास आयुक्त तथा कुलपति ने माननीया राज्यपाल महोदया के दुमका आगमन से लेकर प्रस्थान करने तक सभी कार्यक्रमों के संपादन करने पर विचार विमर्श किया। 
इस बैठक में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर मनोरंजन प्रसाद सिन्हा , अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार व अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment